एक्सप्लोरर

UP Election: गोरखपुर में मायावती बोलीं- CM योगी आदित्यनाथ की नींद उड़ाए हुए है हाथी, मुस्लिमों को लेकर किया ये दावा

UP Election: मायावती ने कहा, ''जो हमारा हाथी है वह योगी जी की नींद उड़ाए हुए है, उनको हर अपनी चुनावी जनसभा में कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में हाथी का जिक्र करना पड़ता है.''

UP Assembly Elections 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने शनिवार को दावा किया कि 'हाथी' (बसपा का चुनाव चिन्ह) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की नींद उड़ाए हुए है, क्योंकि वह अपने हर भाषण में हाथी का जिक्र करते हैं. उन्होंने लोगों से आदित्यनाथ को उनके 'मठ' में वापस भेजने का आह्वान किया और बीजेपी पर कानून-व्यवस्था के नाम पर केवल मुस्लिम माफिया को देखने और गैर-मुस्लिम माफिया की अनदेखी करने का आरोप लगाया. गोरखपुर में छठे चरण तीन मार्च को मतदान होगा और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

मायावती ने कहा, ''जो हमारा हाथी है वह योगी जी की नींद उड़ाए हुए है, उनको हर अपनी चुनावी जनसभा में कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में हाथी का जिक्र करना पड़ता है.'' योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए मायावती ने कहा, "योगी जी को उनके 'मठ' में वापस उनके परिवार के पास भेज दो. उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन किया कुछ नहीं.'' उन्होंने कहा, ''अपनी जातिवादी संकीर्ण सोच के कारण, उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत पिछड़े लोग के विकास को नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने मुस्लिम समुदाय के विकास पर ध्यान केंद्रित नहीं किया और मुसलमानों के प्रति द्वेष की भावना के तहत उन्हें फर्जी मामलों में फंसाया और उजाड़ने और तबाह करने का पूरा पूरा प्रयास किया है.''

गैर-मुस्लिम माफिया भरे पड़े हैं- मायावती
बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, ''उनके पास कुछ कहने और बोलने के लिए कुछ नहीं होता है, तो वह बोलते हैं कि हमने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इतने मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई की है. लेकिन जो गैर मुस्लिम माफिया हैं वह उनको कभी नजर नहीं आते? नेपाल सीमा पर देवीपटन में गैर-मुस्लिम माफिया भरे पड़े हैं क्या वे उनको नजर नहीं आते? उनके खिलाफ वह कार्रवाई नही करते हैं, उनको केवल मुस्लिम समुदाय और कमजोर वर्ग के लोग नजर आते हैं. यही लोग उनको अपराधी नजर आते हैं. यदि अपराध किसी एक व्यक्ति ने किया हैं तो उसकी सजा पूरे समाज को नहीं देनी चाहिए. यदि एक व्यक्ति खराब है तो पूरे मुस्लिम समाज को शक की नजर से देखेंगे? यह ठीक नहीं हैं.'' उन्होंने किसी माफिया का नाम नहीं लिया.

मायावती ने कहा, "बीजेपी केवल आरएसएस (RSS) की संकीर्ण सोच वाली योजनाओं पर काम कर रही है. सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई और मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का पलायन बढ़ा है. अगर हम सरकार बनाते हैं, तो लोग राज्य में रोजगार मिलेगा और उन्हें दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. पुरानी पेंशन योजनाओं को लागू किया जाएगा और लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए आयोग का गठन किया जाएगा. साथ ही केंद्र के विवादित नियम और कानून और राज्य सरकार राज्य में लागू नहीं होंगे. माफिया और अपराधी सलाखों के पीछे जाएंगे और फर्जी मामलों में फंसाए गए लोगों को जांच के बाद मुक्त किया जाएगा."

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, किया अबतक का सबसे बड़ा दावा

UP Election 2022 5th Phase Voting Live: 5 वें चरण के लिए 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग शुरू, मैदान में हैं 693 उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget