एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी में हलचल तेज, दिल्ली से राजस्थान तक जॉइनिंग को लेकर बढ़ी सरगर्मी, संगठन और सरकार में बदलाव के संकेत

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अब हर हफ्ते जॉइनिंग कराने की तैयारी की जा रही है. इसमें कांग्रेस नेता और पूर्व ब्यूरोक्रेट्स सबसे आगे हैं.

Rajasthan Election 2023: विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान की बीजेपी ने जॉइनिंग की प्रकिया बढ़ा दी है. ऐसे में हर सप्ताह कोई न कोई बड़ी जॉइनिंग होती रहेगी. इसके लिए दिल्ली से लेकर राजस्थान तक हलचल तेज हो गई है. इसमें बस यह ध्यान रखा जा रहा है कि जो दिग्गज नेता और चर्चित अधिकारी रहे हों उन्हें तवज्जो दी जाए. क्योंकि, खुद ये जॉइनिंग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह करवा रहे हैं. उनके सामने ही पिछले दिनों कुछ बड़ी जॉइनिंग हुईं थी.

सुभाष महेरिया के बाद अब पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे (jagannath pahadia son) की जॉइनिंग की भी बात हो रही है. वहीं केंद्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. जिसमें राजस्थान के कई चेहरों के आउट और इन होने की बात बताई जा रही है. इतना ही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) की टीम में कुछ बड़े नेताओं को शामिल होने की भी चर्चा तेज है. 

जॉइनिंग से बनाया जा रहा माहौल 

राजस्थान में अभी भले ही कुछ महीने बाद चुनाव होने को हैं लेकिन यहां पर बीजेपी ने जॉइनिंग प्रकिया के जरिये माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसमें इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि बीजेपी के लिए कमजोर क्षेत्र वाली विधानसभा की सीटों से प्रभावशाली लोगों को जॉइन कराया जाय. जिससे पार्टी वहां पर मजबूती से काम कर पाए. सीकर, भरतपुर और अलवर से ऐसी कई जॉइनिंग हो चुकी है. पहाड़िया के बेटे वैर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. अभी जॉइनिंग की रफ्तार और तेज होने वाली है. 

मोदी मंत्रिमंडल और नड्डा की टीम में एंट्री की तैयारी 

जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी सरकार (pm narendra modi) के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है. जिसमें से राजस्थान के दो मंत्री के बाहर होने की बात चर्चा है. इसमें एक कैबिनेट और दूसरे राज्य मंत्री हैं. ऐसे में कुछ दिग्गज नेताओं के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात बताई जा रही है. उसमें एक महिला और एक आदिवासी पुरुष सांसद के जाने की सुगबुगाहट हैं. वहीं इसके साथ ही साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में भी फेरबदल की बात बताई जा रही है. उसमें भी राजस्थान से एक या दो नाम शामिल हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले युवाओं पर फोकस, 7 जिलों के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 19 नए पदों को मिली मंजूरी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget