एक्सप्लोरर

Exclusive: 'राजस्थान की जनता BJP की है,' नए पार्टी प्रभारी बनने पर क्या बोले डॉ. राधामोहन दास?

Radha Mohan Das Agarwal: राजस्थान बीजेपी के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम अस्थायी थे. उनका मानना है कि बीजेपी आने वाले समय में राजस्थान में भी मजबूत वापसी करेगी.

Radha Mohan Das Agarwal Exclusive: राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. उन्हें ऐसे समय में प्रभारी बनाया गया है, जब यहां पर प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भी राज्यसभा सदस्य हैं. 

उम्र में देखा जाए तो दोनों की उम्र 70 साल है. ऐसे में यूपी के गोरखपुर की सियासत से आने वाले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के लिए राजस्थान बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि यहां पर पांच सीटों पर उपचुनाव भी होना है. एबीपी लाइव से खास बातचीत में उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं.

'लोकसभा चुनाव परिणाम का कोई असर नहीं'
राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान के लोकसभा चुनाव में जो कुछ हुआ, वो एक अस्थाई रिएक्शन था. उसका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से और न ही मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से कोई विशेष संबंध नहीं था. इस परिणाम से न तो बीजेपी की लोकप्रियता कम हुई है और न ही हमारी पकड़ कम हुई है. 

राजस्थान बीजेपी प्रभारी ने कहा, "मैं पूरे विश्ववास के साथ कह सकता हूं कि वो एक अस्थाई और तात्कालिक प्रक्रिया थी. बीजेपी को कम सीटें मिली हैं, इसका अहसाह जनता को भी है. हम अगले चुनाव में सबसे बड़ी जीत जीतकर आएंगे. इसका अहसास हमें भी है. राजस्थान के लोग बीजेपी के हैं और बीजेपी राजस्थान की है. राजस्थान भाजपा का गढ़ है. आने वाला समय सिर्फ भाजपा का है. इसमें कोई दो राय नहीं है. हम मजबूती से यहां पर बड़ी वापसी करेंगे."

उपचुनाव पर क्या बोले डॉ. आरएमडी
राजस्थान में पांच सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. इस पर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि वो सभी सीटें बीजेपी की हैं और उपचुनाव में बीजेपी सभी सीटें जीत लेगी. राजस्थान में आने पर इस पर काम शुरू किया जाएगा. हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी मेहनत के साथ जुटेंगे. जनता में बीजेपी को लेकर एक उत्साह है.

यह भी पढ़ें: UP के राधा मोहन को फिर मिली राजस्थान BJP प्रदेश प्रभारी की कमान, अरुण सिंह ने लंबे समय तक निभाई जिम्मेदारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget