एक्सप्लोरर

UP के राधा मोहन को फिर मिली राजस्थान BJP प्रदेश प्रभारी की कमान, अरुण सिंह ने लंबे समय तक निभाई जिम्मेदारी

Radha Mohan Das Agarwal: राजस्थान में राधा मोहन अग्रवाल को बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है, जो गोरखपुर से राज्यसभा सांसद और BJP के राष्ट्रीय महासचिव हैं. उनके साथ विजया रहाटकर सह-प्रभारी रहेंगी.

Rajasthan BJP In Charge: राजस्थान में बीजेपी ने प्रदेश प्रभारी के रूप में गोरखपुर से राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल को बनाया है. एक बार फिर से यूपी को कमान मिली है. इसके पहले अरुण सिंह लंबे समय तक यहां के प्रदेश प्रभारी रहे हैं. हालांकि, राधा मोहन के साथ ही विजया रहाटकर को सह प्रभारी बनाया गया है. 

70 साल के राधामोहन अग्रवाल अभी बीजेपी में राष्ट्रीय महासचिव हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से यहां पर प्रभारी का पद खाली था, जिसे लेकर मंथन जारी था. 

गोरखपुर के निवासी हैं राधा मोहन दास
डॉ. अग्रवाल का जन्म 6 मार्च 1955 को गोरखपुर में डॉ.  दास अग्रवाल के घर हुआ था. अग्रवाल ने 1976 में एमबीबीएस और 1981 में बाल रोग में एमडी की डिग्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की हैं. अग्रवाल का राजनीतिक सफर कॉलेज के दौरान शुरू हुआ जब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए और बाद में छात्र राजनीति में शामिल हो गए थे. सन 1974 में वे जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए और बाद में बीएचयू शिक्षक संघ (बीएचयूटीए) के महासचिव भी बने थे.  

यूपी में गोरखपुर से 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2002 से वे भाजपा के सदस्य के रूप में गोरखपुर शहर से विधायक रहे हैं. बाद में उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया था. अब वो राजस्थान के प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं.

गौरतलब है कि साल 2002 में हिंदू महासभा से बीजेपी के प्रत्याशी शिव प्रताप शुक्ल (वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल) को हराकर राधा मोहन दास अग्रवाल पहली बार विधायक बने. विधायक रहते हुए ही बाद में वह बीजेपी में आ गए. उसके बार लगातार तीन बार बीजेपी के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की. 

यह भी पढ़ें: मदन राठौड़ बने राजस्थान BJP के नए अध्यक्ष, सीपी जोशी की लेंगे जगह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget