एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: जयपुर शहर से पहली बार भाजपा ने क्यों उतारा महिला प्रत्याशी, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर लोकसभा सीट से बीजेपी ने पहली बार महिला प्रत्याशी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने राजस्थान में अभी तक चार सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे हैं.

Jaipur BJP Candidate: राजस्थान में बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में बड़ा बदलाव किया है. अभी तक जारी लोकसभा प्रत्याशियों के नामों में चार महिला हैं. इससे पहले साल 2014 में सिर्फ तीन महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया था. इतना ही नहीं बीजेपी ने पहली बार जयपुर लोकसभा सीट से महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है.

एक तरफ जहां महिला शक्तिवंदन करने वाली बीजेपी ने राजस्थान में महिला को डिप्टी सीएम बनाया तो वहीं दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंजू शर्मा को मैदान में उतार दिया है. हालांकि जातिगत समीकरण को साधते हुए भी यहां से ब्राह्मण को टिकट दिया है. 

वर्षों से टिकट के इंतजार में हैं मंजू शर्मा 

दरअसल, मंजू शर्मा सालों से लोकसभा टिकट के इंताजर में हैं. मंजू गुजरात में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रहीं. उसके बाद उन्हें बीजेपी के महिला मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर के पद दिए गए. इतना ही नहीं बीजेपी ने उन्हें साल 2008 में हवामहल विधानसभा सीट से मैदान में उतार दिया था. लेकिन उस चुनाव में मंजू को 400 मतों के अंतर से हार मिली थी.

वहीं साल 2008 के बाद से लगातार पार्टी में काम कर रही हैं. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हवामहल से टिकट दिए जाने की चर्चा रही. सूत्रों का कहना है कि इस बार उनके नाम पर खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुहर लगाई है. चूंकि, बहुत उम्मीदवार जयपुर लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे. जयपुर से महिला को टिकट देकर बीजेपी ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक चल दिया है. 

इन महिलाओं को दिया टिकट 

इसके अलावा गंगानगर लोकसभा सीट से अनूपगढ़ की नगरपरिषद सभापति प्रियंका मेघवाल को बीजेपी ने टिकट दिया है. वहीं नागौर लोसकभा सीट से ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा गया है. राजसमंद से महिमा सिंह और जयपुर शहर से मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. इस बार अभी तक चार महिला को टिकट मिला है. जिसमें से नागौर के अलावा सभी पहली बार लोकसभा के चुनाव मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: 'लोकसभा चुनावों के परिणाम चौंकाने वाले होंगे', राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत का दावा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget