एक्सप्लोरर

राजस्थान में तेज आंधी ने बरपाया कहर, कागज के जहाज की तरह उड़ गया टोल नाके का शेड

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में तेज हवाओं और अंधड़ के कारण टोल नाके का शेड उड़कर वैन पर गिर गया. इससे एक यात्री को चोट आई और वाहन को नुकसान पहुंचा. टोल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे.

Rajasthan Thunderstorm Update: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार (28 मई) की शाम आई तेज हवाओं और अंधड़ ने कहर बरपाया. नेशनल हाईवे 158 पर स्थित जिवालिया टोल नाके पर बना लोहे का शेड अचानक तेज हवा के झोंकों से कागज के जहाज की तरह हवा में उड़ गया और टोल कटाने के लिए कतार में खड़ी एक वैन और ट्रॉले पर जा गिरा. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन वैन में बैठे एक यात्री के सिर में हल्की चोट आई साथ ही वैन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज अंधड़ उठा और देखते ही देखते शेड की लोहे की चादरें हवा में उड़ गईं. शेड का एक बड़ा हिस्सा वैन के ऊपर गिरा, जिससे यात्री दहशत में आ गए. मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और टोल कर्मी भी सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए.

एक साल पहले ही बना था टोल नाका

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और टोल प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. चोटिल यात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल नाका महज एक साल पूर्व ही बना है फिरभी इतना कमजोर स्थिति में कैसे था कि हल्की तेज हवाओं को भी झेल नहीं पाया.

अब सवाल उठता है कि ये लापरवाही अब तक कैसे छुपी रह गई. यात्रियों के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ और नेशनल हाईवे की इतनी बड़ी चूक जो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही थी. इस सम्बद्ध में जब नेशनल हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार से लापरवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कोई जवाब ना देते हुए अपना पल्ला झाड़ दिया.

बता दें, भीलवाड़ा में दिन भर तेज धूप थी. लेकिन रात आते-आते मौसम ने अचानक करवट ली है. प्रदेश के कई जिलों में लोगो को धूलभरी आंधी, तूफान, बिजली और बारिश का सामना करना पड़ा. 

Input By : सुरेंद्र सागर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget