एक्सप्लोरर

Rajasthan By Election Result 2024: बांसवाड़ा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, BAP उम्मीदवार की बंपर जीत

Banswada By Election Result 2024: बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है.

Rajasthan Banswada By Election Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के साथ इंडिया गठबंधन ने उपचुनाव में भी जीत हासिल कर लिया है. बांसवाड़ा उपचुनाव में बीएपी के जयकृष्ण पटेल जीत गए हैं.

राजस्थान के बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार जयकृष्ण पटेल ने जीत दर्ज की है. इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. इस उपचुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बीएपी के उम्मीदवार मैदान में थे. पटेल ने 1,22,573 वोट हासिल किए और 51,434 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. 

'मैं बागीदौरा के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं'
उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों बीजेपी के सुभाष तंबोलिया और कांग्रेस के कपूर सिंह को पीछे छोड़ा. मीडिया से बात करते हुए पटेल ने कहा, "मैं बागीदौरा के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने कड़े त्रिकोणीय मुकाबले में बीएपी की जीत सुनिश्चित की. अब हमारा लक्ष्य क्षेत्र में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास लाना है. हम जल जंगल जमीन के नारे को भी लागू करेंगे और आदिवासी समुदाय की मांगों को विधानसभा तक ले जाएंगे."

बीजेपी के टिकट पर लड़ा था  लोकसभा चुनाव
बागीदौरा सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें बीएपी उम्मीदवार राज कुमार रोत ने 2,47,054 वोटों के अंतर से हराया था.

इस जीत के साथ राजस्थान विधानसभा में बीएपी के विधायकों की संख्या चार हो गई है. 200 सीट वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 115 विधायक, कांग्रेस के 69 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं. वहीं, आठ निर्दलीय विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: नागौर में हुआ 'खेला', हनुमान बेनीवाल या ज्योति मिर्धा किसने मारी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget