एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: सचिन पायलट के बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए खाचरियावास, कहा- 'टिप्पणी करने से...'

Rajasthan Election 2023: खाचरियावास ने कहा कि सीएम ने एक उत्कृष्ट बजट पेश किया है. विधानसभा चुनाव में 10-11 महीने बचे हैं और पार्टी की नीतियों और राज्य के बजट को लोगों के बीच ले जाना हमारा कर्तव्य है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariawas) ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में कुछ ही महीने शेष रह गये हैं, ऐसे में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता जनता के पास जाएं और पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा पेश बजट (Budget) को लोगों के समक्ष रखें.

सचिन पायलट के बयानों पर टिप्पणी करने से किया इंकार

उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बयानों पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को टिप्पणी करनी है. खाचरियावास ने विधानसभा भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री ने एक उत्कृष्ट बजट पेश किया है. विधानसभा चुनाव में 10-11 महीने बचे हैं और पार्टी की नीतियों और राज्य के बजट को लोगों के बीच ले जाना हमारा कर्तव्य है.’’

'लोगों को महंगाई से राहत दिलाना केंद्र का काम मगर... '

उन्होंने कहा कि लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और लोगों को राहत देना केंद्र सरकार का कर्तव्य है लेकिन यह काम राज्य सरकार कर रही है. खाचरियावास ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश में बजट में 76 लाख परिवारों के लिए 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, बुजुर्गों, विधवाओं के लिए 1000 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि सहित अन्य घोषणाओं पर प्रकाश डाला.

पायलट पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे खाचरियावास

पायलट के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि यदि वैकल्पिक सरकारों की प्रवृत्ति को कम करना है तो राजस्थान में पार्टी के मामलों पर फैसला जल्द ही लिया जाना चाहिए, खाचरियावास ने कहा, 'किसी न किसी बयान पर टिप्पणी करने से चर्चा और बढ़ जाती है. वर्तमान में राज्य में चर्चा मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए उत्कृष्ट बजट के बारे में है.’’

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: पूर्वी राजस्थान में जाटव-बैरवा वोटों पर है बीजेपी की नजर, लुभाने के लिए संत रविदास मंदिर में पूजा करेंगे अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget