एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: दिव्या मदेरणा नामांकन से पहले हुईं इमोशनल, सेंट्रल जेल के बाहर पुष्प अर्पित कर पिता को किया याद

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने का आज आखिरी दिन था. कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने ओसियां सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले सोशल मीडिया पर इमोशन पोस्ट किया.

Rajasthan Congress Candidate List 2023: विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखरी दिन कांग्रेस विधायक दिव्या मदरेणा ने रिवायती सीट ओसियां विधानसभा से नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले दिव्या मदरेणा जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंची. सेंट्रल  जेल के बाहर पहुंच कर दिव्या मदरेणा ने पुष्प अर्पित किए. दबंग और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर दिव्या मदरेणा आज काफी इमोशन दिखाई पड़ी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता के साथ सेंट्रल जेल के की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे जीवन के संघर्ष  की शुरुआत इसी जगह से हुई थी. 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की सोमवार (6 नवंबर) को लास्ट डेट थी. पर्चा दाखिल करने से दिव्या मदरेणा ने सेंट्रल जेल के बाहर पुष्प अर्पित करते हुए काफी इमोशन दिखाई पड़ी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर नेटीजंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. यूजर्स ने लिखा कि दिव्या मदरेणा चुनाव से पहले अपने आपको काफी अकेला महसूस कर रही हैं. 

दिव्या मदेरणा ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर जोधपुर सेंट्रल जेल से पिता महिपाल मदेरणा के साथ फोटो शेयर करते हुए दिव्या मदेरणा ने लिखा, ''मैंने 10 साल अपने जीवन के (एक दशक ) यहां पर सजदे किए हैं. मेरी राजनीतिक पैदाइश इस दर्द और वेदना से हुई है. मेरी राजनीतिक पैदाइश इस दर्द और वेदना से हुई है. क्रूंदन और विरह जो नियति ने मेरे भाग्य में लिखा वही से मेरे राजनीतिक संघर्ष का आगाज हुआ. इस अभिशाप के साथ नियति ने मुझे फौलाद की सलाखों से दोस्ताना कराया और उन सलाखों ने एक बेटी का किसी भी परिस्थिति में ना टूटने वाला हौसला देख वरदान दिया- निडरता का, साहस का, शक्ति का, अनवरत चलने का और फौलाद की तरह तटस्थ रहने का.'' उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिसे यह निडरता मिल जाये वह कर्तव्य पथ पर हमेशा अभिजीत है, क्योंकि मूल्यों की राजनीति हीअसली व अंतिम विजय है.

दिव्या मदेरणा को सियासत विरासत में मिली 
ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा दिग्गज जाट नेता परसराम मदेरणा की पोती और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी हैं. निवर्तमान विधायक दिव्या मदेरणा अपनी बेबाक राजनीति के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने कई बार अपने तीखे सवालों से अपनी प्रदेश कांग्रेस सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया. पिछले कार्यकाल में अपने इसी बेबाकी और दंबग अंदाज के लिए लगातार मीडिया में सुर्खियों में बनी रही हैं. बता दें कि दिव्या मदेरणा को उनकी रिवायती सीट ओसियां विधानसभा से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. भारतीय जनता पार्टी ने ओसियां से भैराराम सियोल को अपना प्रत्याशी बनाया है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कामां सीट से जाहिदा खान को टक्कर देंगी बीजेपी की ये कैंडिडेट, जानें क्यों है इसकी चर्चा?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget