एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में केंद्रीय नेतृत्व की राजनीतिक गतिविधि पर फैलाई गई अफवाह,' कांग्रेस का BJP पर आरोप

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारे खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है. उन्होंने पीएम मोदी के मिजोरम में प्रचार नहीं करने पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: कांग्रेस ने रविवार (12 नवंबर) को कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में उसके शीर्ष नेतृत्व की राजनीतिक गतिविधि को लेकर अफवाह फैलाई गई है, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां पहले भी प्रचार किए हैं और आने वाले दिनों में भी करेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह बयान उस समय दिया है, जब कुछ खबरों में दावा किया गया है कि कांग्रेस आलाकमान राजस्थान विधानसभा चुनाव पर पूरा ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा है.

केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ''बीजेपी प्रायोजित मीडिया का एक वर्ग राजस्थान में हमारे शीर्ष नेतृत्व की गतिविधि के बारे में अफवाहें फैला रहा है. हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में कई बार प्रचार किया है.'' उन्होंने कहा कि 16 नवंबर से मल्लिकार्जुन खरगे 3 दिनों के लिए राजस्थान में रहेंगे, राहुल गांधी के 4 दिनों के सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे और प्रियंका गांदी भी 3 दिनों के लिए प्रचार करेंगी.'

'हमारे खिलाफ फैलाया जा रहा दुष्प्रचार'
बीजेपी पर तंज कसते हुए केसी वेणुगोपाल ने दावा किया, ''यह दुष्प्रचार हमारे खिलाफ फैलाया जा रहा है, जबकि इस बारे में पूरी तरह से चुप्पी है कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी को मिजोरम में चुनाव प्रचार करने नहीं गए.'' उनके मुताबिक, ''यह बेहद अनैतिक और शरारतपूर्ण है कि राजस्थान के प्रति कांग्रेस की अटूट प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया जा रहा है.'' कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''मत भूलिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे राजस्थान में 18 दिनों तक चले.''

'शानदार जीत के साथ सत्ता में लौटेंगे'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''राजस्थान में लागू किया जा रहा कांग्रेस का दृष्टिकोण और आगामी चुनावों के लिए इसकी गारंटी राहुल गांधी की राजस्थान के गरीबों, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के साथ बातचीत का परिणाम है.'' उन्होंने कहा, ''हमारी पूरी पार्टी, बूथ स्तर से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष तक, एकजुट होकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि राजस्थान में हमारी सरकार दोबारा बने. इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम शानदार जीत के साथ सत्ता में लौटेंगे, क्योंकि कांग्रेस का राजस्थान की 8 करोड़ जनता के साथ अटूट, मजबूत रिश्ता है. यह एक ऐसा बंधन है, जो दशकों की सार्वजनिक सेवा और क्रांतिकारी शासन द्वारा बना है.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: इन पांच सीटों पर दिख रहा गहलोत-पायलट की 'दोस्ती' का अलग असर, कुछ और ही बयां कर रही जमीनी हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget