एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: सीएम गहलोत के लिए क्यों खास है मेवाड़? 28 सीटों के साधने 14 दिन में तीसरी बार आ रहे मुख्यमंत्री

CM Ashok Gehlot Mewar Visit: राजनीति में महत्वपूर्ण माने जाने वाले मेवाड़ में सीएम गहलोत तीसरी बार आ रहे हैं. 28 सीटों पर पार्टी को मजबूती देने के लिए सीएम सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

Rajasthan Assembly Elections: मेवाड़ की 28 सीटों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने के लिए सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) लगातार मेवाड़ के दौरे करते जा रहे हैं. पिछले 14 दिन में आज से मेवाड़ में सीएम गहलोत का तीसरा दौरा होगा. इस दौरान पार्टी के साथ सामाजिक और सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. यही नहीं, उदयपुर का दौरा होने के बाद डूंगरपुर जाएंगे, जहां भी कार्यक्रम में भाग लेंगे. उदयपुर दौरे की बात करें तो सोमवार को बैक टू बैक 5 कार्यक्रमों में जाएंगे. इससे पहले रविवार रात को वह कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला के पुत्र के शादी समारोह में शामिल हुए. साथ ही फतह सागर झील किनारे चाय की चुस्की लेते हुए युवाओं से बातचीत की. 

अब सवाल उठता है कि गहलोत के लिए मेवाड़ खास क्यों है? इसके पीछे वजह है कि यहां कांग्रेस पार्टी कमजोर है. साथ कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है, इसी कारण गहलोत को खुद उतरना पड़ा. कहा जाता है कि वहीं मेवाड़ की 28 सीटों पर जिसने फतह किया राजधानी उसकी होती है. 

28 सीटों को साधने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम में होंगे गहलोत
- जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे शहर के हिरण मगरी में आचार्य वर्धमान सागर के सानिध्य में आयोजित जैन समाज के सम्मेलन व सुखाड़िया विवि के प्राकृत भवन के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे.
- मुख्यमंत्री गहलोत सुबह 10.30 बजे हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण शिविर का उद्घाटन करेंगे.
- वे 11.00 बजे मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम द्वारा नगर निगम सभागार में महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे. 
- मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे गोवर्धन विलास में डेयरी दिवस समारोह में शिरकत करेंगे.
- फिर शाम 7.15 बजे टीआरआई  एवं भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय जनजाति कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. 
- मुख्यमंत्री अगले दिन 23 मई की सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
- वे वहां सुबह 10 बजे पहुंचकर पीठ (सीमलवाड़ा) में जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे तथा वहीं सुबह 11 बजे महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण करेंगे.
- मुख्यमंत्री यहां से 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 1.00 बजे उदयपुर जिले के खेरवाड़ा के समीप नयागांव पहुंचेंगे. वे नयागांव उपखंड के ग्राम पंचायत सकलाल में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर जायजा लेंगे. 

यह भी पढ़ें: Alwar: सत्यपाल मलिक का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 'अगर पुलवामा हमले की जांच हुई होती तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget