एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान के विधायक वाजिब और संदीप का बड़ा दावा- कांग्रेस से ही लड़ने की तैयारी, जानिए सियासी कहानी

Rajasthan Election 2023: पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बसपा से आये कुछ विधायकों ने मुलाक़ात की है. मुख्यमंत्री ने विधायकों से फीडबैक भी लिया है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर  सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों के चुनाव लड़ने पर लोगों की नजरें टिक गईं हैं. चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्हें विधायकों को बसपा टिकट देगी या कांग्रेस ? दरअसल, पिछले दिनों बसपा ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए ! जिसमें भरतपुर की नगर विधान सभा सीट भी शामिल है. उसके बाद से यह माना जा रहा है कि बसपा अपने पुराने विधायकों को टिकट नहीं देगी ? तो फिर क्या ये विधायक कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे या किसी दूसरे दल से ? इसपर आज ABP LIVE से विशेष बातचीत में विधायक संदीप यादव और वाजिब अली ने बड़ा दावा किया है.

वाजिब अली ने किया बड़ा दावा

भरतपुर की नगर विधान सभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले वाजिब अली का कहना है कि भरतपुर की नगर सीट पर उन्हें कांग्रेस मैदान में उतार सकती है .क्योंकि,  उनकी सीट पर कांग्रेस पिछले कई वर्षों से चुनाव नहीं जीत पा रही है. इतना ही नहीं और दूसरे तीसरे स्थान पर भी आने में उसे दिक्कत हो रही है. ऐसे में उनका मानना है कि सर्वे रिपोर्ट में भी उनकी सीट कांग्रेस के लिए बेहतर मानी जा रही है. बसपा इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ती है. जिसके बाद भी वाजिब अली कांग्रेस से ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अली का कहना है कि सीएम से मिलने के बाद उनकी उम्मीद बढ़ी है.

कांग्रेस से है तैयारी

तिजारा से बसपा के विधायक संदीप यादव का कहना है कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम हाउस में हुई. उन्हें मुख्यमंत्री से अच्छे संकेत मिले है. मुख्यमंत्री ने उनसे फीडबैक भी लिया है. संदीप का दावा है कि उन्हें यह आश्वस्त भी किया गया है कि टिकट उन्हें कांग्रेस से मिल जाएगा. संदीप यादव पिछली बार बसपा से चुनाव जीत कर के आए थे. और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए.

राजेन्द्र गुढ़ा के बाद बदला माहौल

राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बाद राजस्थान में हालात बदले हैं.  दरअसल, राजेंद्र सिंह गुड़ा ने पिछले दिनों अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोल दिया था. तभी से यह माना जा रहा है कि बसपा के 6 विधायकों को टिकट या कांग्रेस देगी या नहीं ? क्योंकि इन विधानसभा सीटों पर बसपा काफी मजबूत है.

यह भी पढ़ें: Bhilwara Rape Case: सचिन पायलट ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा, कहा- 'अपराधियों ने मानवता की सीमाओं को लांघा'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget