एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत यूं ही नहीं कह रहे सत्ता वापसी की बात, ये है इसके पीछे की कहानी

Rajasthan: गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उनकी सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है. क्योंकि उन्होने इसके पहले छह विधानसभा के उपचुनाव को जीत लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में यहां पर रिवाज के हिसाब से हर पांच साल में सरकार बदल जाती है, लेकिन इस बार अशोक गहलोत अपनी सरकार को रिपीट होने का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि हमारी सरकार वापस आ रही है. मुख्यमंत्री ये भी कहते हैं कि जनता के हावभाव से लगता है कि हमारी सरकार रीपीट हो रही है. सूत्र बता रहे हैं कि सरकार रिपीट होने के दावे के पीछे कई वजहें है. राजस्थान सरकार प्रदेश में कई तरह के सर्वे करवा रही है. 

सरकार रिपीट होने के लिए सरकार के पास कुछ फीडबैक आए हैं. सूत्रों की मानें तो उसमें सरकार के लिए राहत है. जब से वो रिपोर्ट आ आई है तभी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर सभा में अपनी सरकार के वापसी की बात कर रहे हैं. उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करने के बाद भी अपनी सरकार के रिपीट होने के दावे किये थे. जानकारों की मानें तो इस बार सर्वे के आधार पर ही पूरी चुनाव की तैयारी की जा रही है. सूत्रों की मानें तो इसके लिए सरकार के साथ ही साथ संगठन के भी सर्वे हो रहे हैं. वहीं जयपुर शहर में हर तरफ सरकार के होर्डिंग और पोस्टर लग रहे हैं. उनमें किसानों की बिजली फ्री, महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट इसतरह के पोस्टर और होर्डिंग लगने लगे हैं.

इन योजनाओं पर भी बड़ा भरोसा
अशोक गहलोत सरकार चिरंजीवी योजना को अपनी संजीवनी मान कर चल रही है. इसलिए बजट में चिरंजीवी योजना को और मजबूत किया है. गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उनकी सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है. क्योंकि उन्होने इसके पहले छह विधानसभा के उपचुनाव को जीत लिया है. इसलिए उन्हें सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं दिख रही है. महिलाओं को बस में 50 प्रतिशत किराया देना होगा. किसानों को सिंचाई के लिए दो हजार यूनिट तक बिजली फ्री करने की घोषणा और 100 यूनिट तक बिजली फ्री इन घोषणाओं को लेकर अशोक गहलोत पूरी तरह से राहत में दिख रहे हैं. सरकार इस बार के बजट को मास्टर स्ट्रोक मान कर चल रही है.

सर्वे भी योजनाओं को लेकर हो रहे
सूत्रों का कहना है कि राजस्थान की गहलोत सरकार अपने काम-काज को लेकर जो सर्वे करवा रही है. उसमें सबसे ज्यादा फोकस उन योजनाओं पर किया जा रहा है जिसकी चर्चा खुद अशोक गहलोत करते हैं. सरकार की ओल्ड पेंशन स्कीम के आलावा, बिजली, चिरंजीवी, परिवहन और स्कूलों को लेकर सर्वे करने की बात हो रही है. सूत्र बता रहे हैं कि इसमें सरकार की ये योजनाएं इनके आलाकमान को भी पसंद आ रही हैं. संगठन को भी संदेश है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जनता तक साफ-साफ रूप से पहुंचाना है. कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में इसपर पूरा फोकस किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2023: बजट में बयाना को कुछ नहीं मिला, व्यापारियों ने ऊंट के मुंह में जीरा डालकर किया विरोध

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget