एक्सप्लोरर

CM Ashok Gehlot Nomination: बड़ी बहन से आशीर्वाद लेकर CM अशोक गहलोत ने किया नामांकन, जानें पर्चा भरने से पहले क्या कहा?

Ashok Gehlot Nomination: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामाकंन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के पहले उन्होंने अपनी बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया.

CM Ashok Gehlot Nomination News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज यानी सोमवार को आखिरी दिन है. ऐसे में कई दिग्गज आज नामकांन दाखिल कर रहे हैं. सूबे के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अशोक गहलोत ने भी सोमवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने पुरखों का आशीर्वाद लिया और अपनी बड़ी बहन से मिलने पहुंचे. गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कैप्शन में लिखा, पुरखों का आशीष, बड़ी बहन के आशीर्वाद और परिवार जन के सद्भाव के साथ विजय की ध्येय से नामांकन हेतु प्रस्थान किया. 

अपनी बहन से आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नामांकन दाखिल करने पहुंचे. नामांकन फॉर्म भरने के पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपना धर्म निभाया है और इस बार जनता का मूड सरकार को रिपीट करने का है. उन्होंने एक बार फिर उनके कार्यकाल के दौरान राजस्थान में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में राजस्थान की योजनाओं की चर्चा हो रही है और इससे पहचान भी बदली है.

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है और चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. पिछले तीन दशकों से देखा जाए तो सूबे में ये परंपरा चलती आ रही है कि हर कार्यकाल के बाद सत्ता परिवर्तित होती है. हालांकि गहलोत का कहना है कि इसबार सरकार रिपीट होगी. उन्होंने कहा कि केरल में जब 34 साल बाद सरकार रिपीट हो सकती है, तो राजस्थान में भी सरकार रिपीट हो सकती है.

चुनावी समर में डूबे राजस्थान में चुनावी खबरों के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई भी लगातार सुर्खियों में रही. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस एक्शन पर रिएक्शन भी लगातार आता रहा. एक बार फिर नामांकन के दौरान भी उन्होंने ED के एक्शन पर हमला बोला. गहलोत ने कहा, ED, इनकम टैक्स और CBI देश की महत्वपूर्ण संस्थाएं होती हैं. इनका उपयोग सरकार गिराने के लिए हो रहा है. जनता सब देख रही है और जनता इसका माकूल जवाब देगी.

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल नहीं कर सकीं BJP-कांग्रेस, आज मेवाड़ में बागी भरेंगे नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget