एक्सप्लोरर

Rajasthan: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी किलर से कराई हत्या

Alwar News: अलवर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई. 2 लाख की सुपारी देकर 4 युवकों से मामले को अंजाम दिया. पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अलवर जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों को रात करीब 2 बजे घर बुलाकर पति की हत्या करवा दी. इस संदिग्ध मौत का 8 दिन बाद खुलासा हुआ. जिसे सुनकर कभी मुस्कान तो कभी सोनम जैसी लगातार सामने आ रही घटनाओं से विश्वास की डोर से बंधे इस पवित्र रिश्ते तार तार होने लगे है.

अलवर खेरली में 8 जून की रात को हुई वीरू जाटव नामक एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है, इस मामले में पुलिस ने मृतक वीरू और उसके प्रेमी काशीराम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात है यहां भी इंदौर की सोनम की तरह अनिताराज ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी.

गला दबाकर की हत्या 

खेरली थाना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 जून को वीरू की कोई संदिग्ध मौत नहीं थी बल्कि उसकी हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी काशीराम ने साजिश पूर्वक सुनियोजित रूप से की है. पुलिस ने बताया 8 जून की रात करीब 2 बजे पत्नी ने अनीता राज और उसके भाड़े के हत्यारों को बुलाया. इस दौरान अनीता राज ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिससे आरोपी आसानी से घर में घुस गए.

वीरू की गला दबाकर हत्या कर दी. सुबह अनीता अपने पति की हालत से अनभिज्ञ बनी रही. परिजन वीरों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मामला संदिग्ध और हत्या का प्रतीत हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चौट के निशान थे दांत टूटे हुए थे.

प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या करवा दी

इसके बाद इस मामले में पुलिस ने सुराग इक्कठा करना शुरू किया तो सामने आया अनीता का काशीराम से अवैध संबंध था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाकर अनीता और उसके प्रेमी काशीराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछा तो सारा खुलासा हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरू की पत्नी पुराने पति को छोड़कर वीरू के साथ रहने लगी थी और अब नए प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की हत्या करवा दी. वही वीरू ने भी शादीशुदा होने के बावजूद अनीतराज से दूसरी शादी की, मर्डर से 15 दिन पहले ही पहली पत्नी के बेटे की शादी की थी.

शरीर पर थे चोट के निशान

पुलिस ने पूरे मामले की जाचं करते हुए अब खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक वीरू की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता परचून की दुकान चलाती थी. वहीं उसका प्रेमी कचोरी का ठेला लगाता था. जो परचून की दुकान पर सामान लेने आता था. यहीं से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई. एक दूसरे से मिलने लग गए.

बाद में यह वीरू को पता लग गया तब उसने पत्नी पर सख्ती कर दी. वीरु जाटव के बड़े भाई गब्बर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. उसे शक था कि वीरू के शरीर पर चोट के निशान हैं. दांत भी टूटा हुआ हैं. अचानक इस तरह तबीयत खराब नहीं हो सकती है. मेडिकल पोस्टमार्टम में भी हत्या की पूरी आशंका जताई गई थी.

CCTV खंगालने के बाद मामले का खुलासा हुआ

कठूमर सीओ कैलाश चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गुर्जर और हैड कांस्टेबल भूपसिंह, कांस्टेबल भगतसिंह, राजवीर, प्रधान सिंह, सुरेश की टीम गठित की गई. जिसने 100 से अधिक CCTV खंगालने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी पत्नी अनीता राज, प्रेमी काशी तथा सुपारी किलर्स विश्वेंद्र जाटव निवासी कालवाडी को गिरफ्तार किया है. शेष जीन आरोपियों की तलाश है. 

Input By : Jugal Gandhi
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget