एक्सप्लोरर

Rajasthan: अजमेर डिस्कॉम ने इस तरह मनाया नए साल का जश्न, वसूले 1163 करोड़

अजमेर डिस्कॉम ने दिसंबर माह तक कुल 9604 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूली की है. पिछले वित्तीय वर्ष में डिस्कॉम ने दिसंबर माह तक 95.54 प्रतिशत राजस्व वसूली की थी.

Rajasthan News: अजमेर डिस्कॉम ने नए साल का जश्न खास अंदाज में मनाया है. अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) ने राजस्व वसूली में शानदार उपलब्धि हासिल की है. अजमेर डिस्कॉम ने दिसंबर माह में 1163 करोड़ रुपयों की वसूली की है. साथ ही इस वित्तीय वर्ष के 9 महीनों में ही 99.30 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल किया है. डिस्कॉम ने दिसंबर माह तक कुल 9604 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूली की है. पिछले वित्तीय वर्ष में डिस्कॉम ने दिसंबर माह तक 95.54 प्रतिशत राजस्व वसूली की थी.

प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम ने अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लक्ष्य तय किए थे. अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर दिसंबर माह में 1163 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूली की है. दिसंबर माह में अजमेर सिटी सर्किल से 45.80 करोड़ रुपए, अजमेर जिला सर्किल से 104.85 करोड़ रुपए, भीलवाड़ा सर्किल से 206.19 करोड़ रुपए, नागौर सर्किल से 126.73 करोड़ रुपए, सीकर सर्किल से 99.14 करोड़ रुपए, झुंझुनूं सर्किल से 69.83 करोड़ रुपए, उदयपुर सर्किल से 146.26 करोड़ रुपए, राजसमंद सर्किल से 105.32 करोड़ रुपए, बांसवाड़ा सर्किल से 41.68 करोड़ रुपए, चित्तौड़गढ़ सर्किल से 171.40 करोड़ रुपए, डूंगरपुर सर्किल से 17.33 करोड़ रुपए, प्रतापगढ़ सर्किल से 8.28 करोड़ रुपए वसूल किए हैं.

निर्वाण ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम ने चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 99.30 प्रतिशत रिकॉर्ड राजस्व की वसूली की है. निगम का इस वित्तीय वर्ष 102 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य है. डिस्कॉम के अधिकारी एवं कर्मचारी इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहेंगे और इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करेंगे. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अजमेर डिस्कॉम उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है. सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर बिजली का बिल जमा कराएं, जिससे डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति में अधिक सुधार हो सके.

ये भी पढ़ें:- 'सीएम योगी को बताऊंगा आपकी बेटियां यहां खुश हैं', जानिए- ओम बिरला ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget