एक्सप्लोरर

स्टूडेंट अब नौकरी के लिए नहीं खाएंगे दर-दर की ठोकर, राजस्थान के 50 कॉलेज में होगी इस कोर्स की पढ़ाई

राजस्थान में युवाओं को रोजगार देने के लिए नई शुरूआत की गई है जिसमें कॉलेज स्तर से ही स्टूडेंट को शिक्षा के साथ नौकरी के लिए भी तैयार किया जाएगा. आयुक्तालय ने प्रदेश में ऐसे 50 कॉलेजों का चयन किया है

Kota News Today: राजस्थान के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने विशेष योजना तैयार की है. इसके तहत कॉलेज स्तर पर स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ नौकरी के लिए भी तैयार किया जाएगा. आयुक्तालय ने इसके लिए प्रदेश में 50 कॉलेजों का चयन किया है. 

जिसमें कोटा के भी तीन कॉलेजों को शामिल किया गया है. राजकीय महाविद्यालयों में अब जॉब ओरिएंटेड स्किल बेस्ड कोर्स करवाए जाएंगे. जिससे स्टूडेंट्स को कोर्स पूरा करने के बाद इंडस्ट्री में आसानी से जॉब मिल सकेगी. 

प्रोफेशनल कोर्सेज में खास बात यह है कि पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप भी करवाई जाएगी. इससे स्टूडेंट्स की स्किल डेवलप होने के साथ बाजार की जरुरतों के मुताबिक प्रोफेशनल एम्लोई के रूप में तैयार भी हो सकेंगे. 

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने राजकीय महाविद्यालयों में बी-कॉम और बीएससी के परंपरागत डिग्री कोर्सेज के साथ नए जॉब ओरिएंटेड स्किल बेस्ड कोर्सेज को शुरू किया है. इसमें कोटा शहर के 3 कॉलेजों को शामिल किया गया है. 

योजना में ये कोर्स हैं शामिल
इनमें दो साइंस और एक कॉमर्स कॉलेज शामिल हैं. कॉलेज स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. कोटा के जिन कॉलेजों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है, वहां तैयारियां जोरशोर से जारी है.

आयुक्तालय से जारी सर्कुलर के मुताबिक, कोटा शहर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज और जेडीबी साइंस कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंस, हेल्थ केयर और राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में बीकॉम रिटेल मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक कोर्स कराया जा रहा है. 

इसमें फर्स्ट ईयर की क्लास के दौरान सामान्य कोर्स ही चलेंगे. इसके अलावा सभी के अलग से पेपर भी होंगे और क्लासें भी अलग से लगाई जाएंगी.

'कंपल्सरी नहीं होंगे ये कोर्स'
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में बीकॉम रिटेल मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक कोर्स के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर हिमांशु गर्ग ने बताया कि दोनों कोर्सेज में एडमिशन के लिए अलग से कोई प्रवेश प्रक्रिया नहीं की जाएगी. 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीकॉम फर्स्ट ईयर में एडमिशन प्रोसेस जारी है. बीकॉम सामान्य कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में से मेरिट लिस्ट के आधार पर टॉप-50 बच्चों को इन दोनों प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा. 

प्रोफेसर हिमांशु गर्ग ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिला लेना अनिवार्य नहीं ऐच्छिक होगा, जो विद्यार्थी रिटेल मैनेजमेंट और लॉजिस्टक पढ़ना चाहेंगे, वह इसे पढ़ सकते है और जो नहीं पढ़ना चाहते, उन पर कोई दबाव नहीं रहेगा. वह अपना सामान्य कोर्स पढ़ सकता है.
 
'स्टूडेंट्स दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा'
दोनों कोर्स के लिए एक- एक घंटे की क्लास लगाई जाएगी. सेमेस्टर वाइज पेपर भी होंगे. इसका एग्जाम कोटा यूनिवर्सिटी के जरिये करवाया जाएगा. रोजगारोन्मुखी स्किल कोर्सेज के स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा भी दे पाएंगे. 

इस दौरान 6th सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाई जाएगी. साइंस कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंस, हेल्थ केयर और कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम रिटेल मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक कोर्सेज में कुल 20 क्रेडिट के होंगे. 

एक क्रेडिट 25 अंकों का होता है, इस तरह 20 क्रेडिट के कुल 500 अंक के होते हैं. यह सामान्य कोर्स की तरह सेमेस्टर वाइज होंगे. यह पाठ्यक्रम वर्तमान सत्र से ही संचालित किए जाएंगे.

स्नातक के बराबर मानी जाएगी डिग्री
सरकार की ओर से नए कोर्सेज के डिजाइन में हर सत्र में इंटर्नशिप और ट्रेनिंग का प्रावधान किया गया है. जिससे छात्र बाजार की आवश्यकता से रुबरू हो सकेंगे और कंपनियों को प्रोफेशनल एम्पलाई मिल सकेंगे. 

इससे कोर्स खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को जॉब मिलने की राह आसान होगी. इन डिग्रियों को प्रतियोगी परीक्षा में स्नातक के बराबर मानी जाएगी, ऐसे में सरकारी सेवा में भी आसानी से जा सकेंगे. सभी कोर्स के सिलेबस को अंतिम रूप दे दिया गया है.

ये भी पढ़ें: अशोक गहलोत की कॉल रिकॉर्डिंग के खुलासे पर भड़के मदन दिलावर, कहा- 'वह दुनिया के सबसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget