एक्सप्लोरर

राजस्थान में स्मार्ट मीटर का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रताप सिंह खाचरियावास ने निकाली पदयात्रा

Rajasthan News: कांग्रेस पार्टी लोगों के घरों-दुकानों और दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का जमकर विरोध कर रही है. प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज समर्थकों के साथ अनूठे अंदाज में विरोध जताया है.

राजस्थान में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाए जाने का मामला अब सूबे की सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है. इस मुद्दे पर अब जमकर सियासत हो रही है. कांग्रेस पार्टी लोगों के घरों-दुकानों और दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का जमकर विरोध कर रही है.

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में राजधानी जयपुर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज समर्थकों के साथ अनूठे अंदाज में विरोध जताया है.

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज शाम को घर से हनुमान मंदिर तक नंगे पैर पद यात्रा की. हनुमान मंदिर पहुंचकर वहां समर्थकों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर राजस्थान सरकार की सद्बुद्धि के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की. 


राजस्थान में स्मार्ट मीटर का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रताप सिंह खाचरियावास ने निकाली पदयात्रा

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास नेइस मौके पर कहा कि बजरंग बली राजस्थान के लोगों के यहां जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने वालों को सजा जरूर देंगे. वह उनका सही इलाज भी करेंगे. प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि पुराना मीटर खराब हुए बिना उसे बदला नहीं जा सकता. उपभोक्ता की मर्जी के बिना जबरन मीटर नहीं बदला जा सकता है. ऐसा करना नियम और कानून के खिलाफ है. 

उनका आरोप है कि निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. यह करोड़ों रुपये का घोटाला है. कांग्रेस पार्टी के विरोध के चलते सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के घर पर भी स्मार्ट मीटर लगा हुआ है. वैसे सरकार की तरफ से पहले ही कहा गया है कि स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है और इसे लगाने का काम जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 'कोचिंग सेंटर अब पोचिंग सेंटर बन चुके हैं...' कोटा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget