एक्सप्लोरर

'ड्रोन से मेरे घर की निगरानी, IG बन गए एजेंट', कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल का ओम बिरला पर गंभीर आरोप

Rajasthan News: कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने आरोप हुए कहा, 'मेरे घर पर रात को दो-दो बजे तक ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं. मकान पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है.''

Prahlad Gunjal News: कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक प्रत्याशी हमलावर हो रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. उन्होंने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर ओम बिरला व उनके अधिकारियों के साथ ही ओएसडी, भाई एवं कोटा आईजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और आईजी बीजेपी प्रत्याशी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस कार्यकताओं को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा कैंप कार्यालय को बीजेपी कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है और उनके ओएसडी राजीव दत्ता खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बिरला जी 10 साल की उपलब्धि के नाम पर वोट मांगे. उनके नाम पर कोई उपलब्धि नहीं है. लोकसभा जैसी ताकतवर कुर्सी पर जाने के बाद कोटा ने जागते हुए जो सपने देखे कि इंडस्ट्री आएंगे, इंडस्ट्री चलेगी, आईआईटी, एम्स, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान आएंगे. कोटा तरक्की की राह पर जाएगा. कोटा निराश हुआ, जागते हुए सपना वैसे ही टूटा जैसे नींद में खुलने के बाद सपने टूट जाते हैं. 

'कोटा के बच्चे कागज के हवाई जहाज उड़ा रहे हैं'
प्रहलाद गुंजल ने कहा, 'बिरला जी ने सपने दिखाए कि कोटा में हवाई सेवा शुरू नहीं हुई तो वह 2019 का चुनाव ही नहीं लडेंगे. अब कोटा के बच्चे कागज के हवाई जहाज उड़ा रहे हैं और अब तो हालत यह हो गई जब मैंने कहा बिरला जी हिसाब किताब लाओ और चुनाव लड़ो, पीएम मोदी के नाम का पर्दा मत डालो. 10 साल की नाकामियों पर जनता हिसाब करने लगी तो अब पुलिस बीच में आ गई. आईजी का कार्यालय रात के 2:00 बजे तक चल रहा है और ओएसडी राजीव दत्ता लोगों को बुलाकर धमका रहे हैं. ''

'इलेक्शन कमीशन मौन क्यों है'
प्रहलाद गुंजल ने चुनाव आयोग को शिकायत की है. उन्होंने कहा कि पता नहीं इलेक्शन कमीशन मौन क्यों है. चुनाव के लिए ओएसडी को लोकसभा में 10 से 5 ड्यूटी के लिए पाबंद किया जाए और आईजी को अभिलंब हटाया जाए. आईजी ओम बिरला के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. 

'मेरे घर पर रात को दो बजे ड्रोन से निगरानी हो रही'
प्रहलाद गुंजल ने कहा, ''मेरे घर पर रात को दो-दो बजे तक ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं. मकान पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव में भय का वातावरण बनाकर दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र के सबसे बड़ी पंचायत के इस चुनाव के बसंत पर्व में लोगों की भावना को डरा धमका कर बदल नहीं सकते. कोटा की जनता बिरला जी 10 साल के हिसाब के आधार पर फैसला करेगी. आपके पास कोई हिसाब नहीं है.''

'कोचिंग को लेकर जो बिल आया है उस पर स्थिति स्पष्ट करें'

गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार जो बिल लेकर आई है, कोचिंग को लेकर उस पर अपनी नीति बताइए, कोटा की जनता सोच में है, इस पर अपना बयान दो यदि यह सही है तो बताएं अगर गलत है तो अपनी स्थिति स्पष्ट करें.

 उन्होंने कहा कि दीपक शर्मा को पोस्ट शेयर करने पर जेल में डाल दिया, जबकि एक थाने में पोस्ट शेयर करने पर 16 बच्चों को थाने में बिठाया गया. डेमोक्रेसी के मुंह को आप बंद कर दोगे, लोगों को बोलने की आजादी क्या खत्म करना चाहते हैं. इस गुंडागर्दी पर लगाम लगना चाहिए, अब यह चुनाव शासन प्रशासन की गुंडागर्दी के बाद  आम आदमी और सरकार के बीच का चुनाव हो गया. इलेक्शन कमीशन मौन क्यों है. इन मामलों को लेकर आॅब्जर्वर को शिकायत की गई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की इन सीटों पर सचिन पायलट के भरोसे कांग्रेस, क्या इन्हीं के कहने पर तय हुईं उम्मीदवारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: दाल से पेट्रोल तक सब महंगा, बढ़ती कीमतों ने लोअर मिडिल क्लास परिवारों की तोड़ी कमर!
राजस्थान: दाल से पेट्रोल तक सब महंगा, बढ़ती कीमतों ने लोअर मिडिल क्लास परिवारों की तोड़ी कमर!
Rajasthan Weather: राजस्थान में कहर बरपा रही गर्मी! 18 जिलों में येलो- ऑरेंज अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचा पारा
राजस्थान में कहर बरपा रही गर्मी! 18 जिलों में येलो- ऑरेंज अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचा पारा
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश, 'मारना है तो मुझे...'
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश, 'मारना है तो मुझे...'
Rajasthan Weather: जयपुर समेत पूरे राजस्थान में लू-धूलभरी आंधी की चेतावनी, अगले 5 दिन होंगे भारी! येलो अलर्ट जारी
जयपुर समेत पूरे राजस्थान में लू-धूलभरी आंधी की चेतावनी, अगले 5 दिन होंगे भारी! येलो अलर्ट जारी

वीडियोज

Uttarakhand News: केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालु परेशान | CM Dhami | Uk Government
Twisha Sharma Death Case: एक-एक तस्वीर में ट्विशा शर्मा केस का पूरा सच? | Breaking News
Uttarakhand News: Kedarnath के रास्ते में जाम से हाहाकार, प्रशासन पर सवाल | CM Dhami | Uk Government
CBSE Result Controversy: CBSE पोर्टल की तकनीकी दिक्कत से अटकी रीचेकिंग प्रक्रिया | abp News
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की मौत पर एक और नया वीडियो आया सामने | Death Case | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फलों की तस्वीर लगाकर ट्रेटा पैक में बेची जा रही शराब', SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
'फलों की तस्वीर लगाकर ट्रेटा पैक में बेची जा रही शराब', SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
BPSC TRE-4 के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता खुशबू पाठक
BPSC TRE-4 के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता खुशबू पाठक
ईरान युद्ध से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक... बीजिंग में पुतिन और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा? 
ईरान युद्ध से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक... बीजिंग में पुतिन और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा? 
वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?
वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?
Karuppu BO Day 5: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांचवें दिन भी की बमफाड़ कमाई , 'कंगुवा' को चटा दी धूल
‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 5वें दिन भी की बमफाड़ कमाई, 'कंगुवा' को चटा दी धूल
ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया डिनर, फिर एक ही कार में गए घूमने, PHOTOS
इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया डिनर, फिर एक ही कार में गए घूमने, PHOTOS
डीजल की बढ़ी कीमतों का खेती पर क्या पड़ेगा असर, क्या महंगे हो जाएंगे अनाज और सब्जियां?
डीजल की बढ़ी कीमतों का खेती पर क्या पड़ेगा असर, क्या महंगे हो जाएंगे अनाज और सब्जियां?
Embed widget