एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सिरोही में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की गर्दन पर चाकू से वार, दर्दनाक मौत पर CM भजनलाल ने जताया दुख

Rajasthan Crime: राजस्थान के सिरोही जिले में शिवरात्रि मेले का आयोजिन किया गया था. मेले में कांस्टेबल निरंजन सिंह की ड्यूटी लगी थी. यहां दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के सिरोही जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि सरूपगंज थाने में तैनात कांस्टेबल निरंजन सिंह की ड्यूटी शुक्रवार (8 मार्च) को रात लौटाना गांव में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में थी.

उसने बताया कि मेले में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया. इसी दौरान किसी ने सिंह की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, उनकी तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ सिरोही के सरूपगंज में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल निरंजन सिंह की शहादत को कोटि-कोटि नमन. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.’’

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की कार्रवाई की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पोस्ट में कहा, ‘‘ कर्तव्य निर्वहन के दौरान सिरोही के सरूपगंज में शहीद हुए आरक्षी निरंजन सिंह को सादर नमन. दुःख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति उनके परिजनों के साथ है. राज्य सरकार निरंजन सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे.’’

ड्यूटी पर तैनात था कांस्टेबल

राजस्थान के सिरोही जिले के सरूपगंज थाने के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक मेला का आयोजन किया गया था. मेले में शिव भक्तों का काफी भीड़ उमड़ी थी. पूजा करने के बाद लोग मेला घूमने गए थे. इस दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई.

मेले में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने बीच बचाव किया. तभी किसी ने कांस्टेबल की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Bharatpur: अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान ढाई साल के मासूम की मौत, परिजन बोले- 'डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget