एक्सप्लोरर

PM Modi Ajmer Visit: पीएम मोदी के अजमेर दौरे से बीजेपी को कितना फायदा? इतनी सीटों पर होगा असर

Ajmer News: पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी 31 मई को अजमेर आएंगे. अजमेर में रैली के बहाने पीएम 29 सीटों को सीधे तौर पर साधेंगे. वहीं अजमेर से जुड़ी जयपुर जिले की कुछ सीटों पर भी यह रैली असर डालेगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 31 मई को अजमेर (Ajmer) में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वो दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल भी फूंक देंगे. पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली जनसभा को लेकर बीजेपी (BJP) पिछले एक सप्ताह से भीड़ जुटाने के लिए मेहनत कर रही है. पीएम मोदी की इस रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद भी है. 

पीएम मोदी की इस रैली में "संपर्क से समर्थन" कार्यक्रम की शुरुआत भी होगी. राजनीतिक मायनों में पीएम मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम माना जा रहा है. वर्तमान में अजमेर संभाग की 29 विधानसभा सीटों में भाजपा के पास महज 13 सीटें हैं. कांग्रेस भी भाजपा के बराबर 13 सीटों पर काबिज है. भाजपा की कोशिश रहेगी कि अजमेर संभाग में 2013 के विधानसभा चुनावों की तरह क्लीन स्वीप करे. 2013 विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 27 सीटें हासिल की थी.

अजमेर संभाग की 29 सीटों पर सीधा असर
कांग्रेस के पास सिर्फ एक सीट थी. वहीं खींवसर की एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल जीते थे. बाद में हुए उपचुनावों में मांडलगढ़ और नसीराबाद सीट जीतकर कांग्रेस अजमेर संभाग में कुल तीन सीटों  पर काबिज थी. इसके बाद हुए 2018 विधानसभा चुनावों में भाजपा को नुकसान हुआ. वहीं कांग्रेस को बड़ी संख्या में फायदा हुआ था. 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नागौर और टोंक जिलों में बुरी तरह से पिछड़ गई थी.  अब पीएम मोदी अजमेर में रैली के बहाने 29 सीटों को सीधे तौर पर साधेंगे. वहीं अजमेर से जुड़ी जयपुर जिले की कुछ सीटों पर भी यह रैली असर डालेगी.

वर्तमान में अजमेर संभाग में यह स्थिति
अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में भाजपा पांच और कांग्रेस दो सीटों पर काबिज है. वहीं एक सीट निर्दलीय ने हासिल की है. नागौर जिले में छह सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है. यहां दो सीटें आरएलपी के पास है. टोंक जिले की चार विधानसभा सीटों में एक भाजपा और तीन सीट पर कांग्रेस है. भीलवाड़ा जिले की सात सीटों में भाजपा के पास पांच और कांग्रेस के पास दो सीटे हैं. वर्तमान में अजमेर संभाग की 29 सीटों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 13-13 विधानसभा सीटें है.

पिछले पांच महीने में पीएम मोदी का चौथा दौरा
पिछले पांच महीनों में प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के तीन दौरे किए हैं. 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में देवनारायण जयंती समारोह में शिरकत की. इस दौरे के बहाने पीएम ने गुर्जर बाहुल्य वोटों को साधने की कोशिश की थी. उसके बाद 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस -वे का शुभारंभ किया. 12 मई को नाथद्वारा और आबूरोड में जनसभा को संबोधित किया. वहीं अब 31 मई को अजमेर दौरे से पीएम मोदी की राजस्थान के विधानसभा चुनावों में सीधी एंट्री मानी जा रही है.

MP Politics: 'मन के बहलाने को बाबा ये ख्याल अच्छा है...', राहुल गांधी के दावे पर सीएम शिवराज का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget