एक्सप्लोरर

Palace On Wheels: ये ट्रेन नहीं चलता फिरता महल है! जानिए किराए से लेकर क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

Palace On Wheels: पैलेस ऑन व्हील्स अपनी शुरुआत के बाद से लेकर अब तक के सफर में करीब 50,000 यात्रियों को राजस्थान की आलीशान भव्य हवेलियों, ऐतिहासिक किलों, रेगिस्तान की सवारी करवा चुकी है.

Rajasthan Tourism: भाप के इंजन से शुरू हुई भारतीय रेल की यात्रा अब अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं तक पहुंच गई है. भारतीय रेल ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है, यही वजह है कि भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन चुका है. भारतीय रेल यात्रा को देश की लाइफ लाइन भी कहा जा सकता है. पर्यटन के लिहाज से भारत ऐतिहासिक स्मारकों, शानदार पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है. लेकिन इन सबके बावजूद भारतीय रेलवे में राजशाही सुविधाओं वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. 

दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेन
ये राजशाही सुविधाओं वाली ट्रेनें देश में लैविश पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं. इसी कड़ी में शामिल है राजस्थान का सैर कराने वाली लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स'. इस ट्रेन को दुनिया की जानी-मानी पर्यटन पत्रिका कोन्डे नास्ट ने दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रैवल ट्रेन का दर्जा देते हुए शामिल किया है. हम बताने जा रहे हैं पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन की खासियतों के बारे में, जो दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लेती है.

ट्रेन में ये सुविधाएं

  • 2 रेस्टोरेंट, 1 बार और 4 सर्विस कारें
  • फुल एसी ट्रेन, 24 घंटे सर्विस
  • ट्रिपल बेड, डबल बेड और सिंगल बेड
  • 2 सुपर डिलक्स केबिन, 39 डिलक्स केबिन
  • एटीएम और सेटेलाइट फोन जैसी सुविधा

पैलेस ऑन व्हील्स
राजशाही सुविधाओं से भरपूर पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन सितंबर से अप्रैल महीने के दौरान ही चलती है. कुल मिलाकर 3,000 किलोमीटर की यात्रा में यह ट्रेन दिल्ली से पिंक सिटी जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौरगढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा होते हुए फिर वापस दिल्ली आती है. पैलेस ऑन व्हील्स अपनी शुरुआत के बाद से लेकर अब तक यानि 32 सालों के सफर में करीब 50,000 यात्रियों को राजस्थान की आलीशान भव्य हवेलियों, ऐतिहासिक किलों, रेगिस्तान के साथ पर्यटन स्थलों की सवारी करवा चुकी है. इस लग्जरी ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं किसी महल से कम नहीं हैं. इसलिए इसका नाम पैलेस ऑन व्हील्स रखा गया है, यानी पहियों पर चलता हुआ महल. 

ट्रेन का किराया
आपको पैलेस ऑन व्हील्स में यात्रा करने के लिए काफी रकम चाहिए होगी. इस ट्रेन का किराया ज्यादा है, जो एक विशेष पैकेज के रूप में बनाया गया है. इस पैकेज में आठ दिन और सात रातों की यात्रा होती है. वहीं इस ट्रेन में किराए की बात करें तो आपको 3.80 लाख से 9.42 लाख का खर्च आएगा. 

तापमान हमेशा 25 डिग्री सेल्सियस रहता है
अगर आप सच में रॉयल अंदाज में जीना चाहते हैं और ट्रेन का खर्चा उठा सकते हैं तो कुछ दिनों के लिए भारतीय रेल विभाग और राजस्थान पर्यटन विभाग की इस लग्जरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं. इस ट्रेन में एसी का तापमान हमेशा 25 डिग्री सेल्सियस रहता है. रूम में टीवी, इंटरकॉम, कॉफी मेकर और कप, अटेच बाथरूम में गरम और ठंडा पानी के साथ-साथ तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. हर सुबह अखबार और चाय आपके टेबल पर मिलती है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget