एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिल्ली में होगा संतों का बड़ा कार्यक्रम, सेना का मनोबल बढ़ाने जाएंगे कश्मीर

Operation Sindoor News: दिल्ली में जून के पहले हफ्ते में ऑपरेशन सिंदूर का आभार जताने के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद संत कश्मीर जाकर सेना का मनोबल बढ़ाएंगे.

Operation Sindoor Latest News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सेना के शौर्य और पराक्रम के सहारे भारत ने पाकिस्तान को जिस अंदाज में करारा जवाब दिया, उससे देश के आम नागरिकों के साथ ही संत महात्मा भी गौरवान्वित हैं. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए समूची दुनिया में भारत और उसकी सेना का मान बढ़ने से खुश संत महात्मा जून के पहले हफ्ते में नई दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं. यह कार्यक्रम साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से आयोजित किया जाएगा.

इसमें अलग-अलग अखाड़ों और संप्रदायों से जुड़े हुए देश भर के प्रमुख संत महात्मा शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भारतीय सेनाओं का आभार जताया जाएगा, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका अदा करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनके लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी. 

जून महीने के पहले हफ्ते में दिल्ली में होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सन्यासियों के निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने बताया कि PM मोदी और सेना का आभार जताने का यह कार्यक्रम जून महीने के पहले हफ्ते में राजधानी दिल्ली में होगा. कार्यक्रम के दौरान संतों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनका आभार जताएगा और उन्हीं के जरिए तीनों सेनाओं के प्रमुखों को भी यह संदेश भेजेगा कि समूचा देश उनके शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित व आभारी है. 

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली में कार्यक्रम करने के बाद सभी संत महात्मा कश्मीर के लिए कूच करेंगे. संत महात्मा कश्मीर की धरती पर पहुंचकर यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि आतंकवाद के जरिए देश के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश होने पर सुरक्षा बलों के साथ ही संत महात्मा और समूचे भारतवासी भी एक साथ खड़े नजर आएंगे और अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देंगे.

कश्मीर में मंदिरों और आश्रमों को फिर से खोलने की मांग

स्वामी कैलाशानंद गिरि के मुताबिक संत महात्मा कश्मीर पहुंचकर सेना का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे और उन्हें आशीर्वाद भी देंगे. इसके साथ ही कश्मीर में खराब माहौल के चलते बंद पड़े या प्रभावित मठ मंदिरों और आश्रमों को फिर से पहले की तरह खोलने की मांग वहां के लेफ्टिनेंट गवर्नर और सरकार के जरिए की जाएगी. कहा जाएगा कि मठ मंदिरों और आश्रमों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी संत महात्माओ और अखाड़ों को ही मिलनी चाहिए. 

ऐसा होने से वह न सिर्फ बेहतर तरीके से संचालित होंगे, बल्कि कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में खुद को असुरक्षित महसूस करने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं का विश्वास भी बढ़ेगा. उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा की छड़ी सौंपने का जिम्मा फिर से परंपरागत तौर पर निरंजनी अखाड़े को ही दिए जाने की भी मांग की. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget