एक्सप्लोरर

NEET Application: विद्यार्थियों को मिला मौका, नीट यूजी परीक्षा फॉर्म में करेक्शन की तारीख बढ़ी

NEET-UG Application Correction Date: नीट ऑनलाइन आवेदन में सुधार की तिथि जारी कर दी गई है. इस तिथि के अंदर विद्यार्थी फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी डिटेल.

NEET-UG Exam Application Correction Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की तरफ से नीट-यूजी,2024 के ऑनलाइन आवेदन में सुधार की तिथियां जारी कर दी गई है. विद्यार्थी आगामी 18-मार्च से 20 मार्च रात्रि 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकते हैं. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी सभी प्रकार की गलतियों में सुधार कर सकेंगे. एजेंसी की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार विद्यार्थी स्वयं से संबंधित सूचनाओं और अपलोड किए गए दस्तावेजों की गलतियों में सुधार कर सकेंगे. यहां तक की आधार का पुन: ऑथेंटिकेशन भी किया जा सकेगा.

नीट-यूजी आवेदन में जेंडर, कैटेगरी और पीडब्लूडी स्टेटस में सुधार के लिए अतिरिक्त फीस देनी होगी. सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन आवेदन के समय रजिस्टर्ड ई-मेल-एड्रेस और मोबाइल फोन नंबर में परिवर्तन संभव नहीं होगा. देव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में सुधार का यह अंतिम मौका है. इसलिए विद्यार्थी गलतियों में सुधार की प्रक्रिया में सावधानी बरतें.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है 16 मार्च

नीट-यूजी,2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन की 16 मार्च अंतिम तिथि है. विद्यार्थी 16 मार्च रात्रि 10:50-बजे तक ऑनलाइन आवेदन और 11.50-बजे तक फीस जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं. एजेंसी की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार एडमिट कार्ड जारी करने से पूर्व एग्जामिनेशन-सिटी की सूचना जारी कर दी जाएगी. देव शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर वर्ष-2024 में रेकॉर्ड 14 लाख विद्यार्थियों के नीट-यूजी,2024 क्वालीफाई किए जाने की संभावना है.

क्या कहते हैं आंकड़े? 

एजेंसी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों का विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है कि लगभग 56 प्रतिशत विद्यार्थी क्वालीफाइंग कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त कर 15 प्रतिशत-सेंट्रल तथा 85 प्रतिशत-स्टेट काउंसलिंग कोटा की पात्रता हासिल करते हैं.

 वर्ष  2022
- परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या : 17.64-लाख 
- क्वालीफाईड विद्यार्थियों की संख्या : 9.9-लाख
- क्वालिफाइड विद्यार्थियों का प्रतिशत : 56.12%

वर्ष 2023
- परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या : 20.38-लाख
- क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या : 11.45-लाख
- क्वालिफाइड विद्यार्थियों का प्रतिशत : 56.18%
 
क्वालीफाई में राजस्थान तीसरे स्थान पर 

देव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में राजस्थान राज्य से 1.48 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 1 लाख विद्यार्थी सेंट्रल तथा स्टेट काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई कर गए थे. क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर राजस्थान राज्य का महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के पश्चात तीसरा स्थान है.

वर्ष-2023 में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1.37-लाख, महाराष्ट्र से 1.31 लाख विद्याथीर्यों ने क्वालीफाई किया था. राजस्थान 1-लाख के आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर था. जिस तरह से राजस्थान राज्य का सफलता प्रतिशत बढ़ रहा है, उसके आधार पर शीघ्र ही उसके शीर्ष पर पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: लोकसभा चुनाव से पहले CM भजनलाल का बड़ा फैसला, राजस्थान में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, DA में इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget