एक्सप्लोरर

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, DA में इजाफा, लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

Rajasthan DA Hike: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाया जा रहा है. पहले डीए 46 प्रतिशत था जो अब बढ़ कर 50 फीसदी होने वाला है.

Rajasthan Petrol Diesel Price: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की भजनलाल सरकार ने राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य में अब पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने वाली है. वहीं, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ने वाला है. खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका ऐलान किया है.

बता दें, राजस्थान की भजन लाल सरकार ने कैबिनेट बैठक में राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर 2 प्रतिशत वेट घटाया है. वैट में दो फ़ीसदी की कमी से प्रदेश में पेट्रोल 1.40 रुपये से 5.30 पैसे तक सस्ता होगा. वहीं, डीजल 1.34 रुपये से 4.85 रुपये तक सस्ता होगा. शुक्रवार 15 मार्च की सुबह 6.00 बजे से नई दरें लागू होंगी. इस दो फ़ीसदी की कमी से राज्य सारका पर 1500 करोड़ का सालाना भार आएगा.

बता दें कि फिलहाल राजस्थान में पेट्रोल पर 31 फीसदी और डीजल पर 18 फीसदी वैट लगाया जाता था. इसके अलावा, राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया है. DA बढ़ने से राजस्थान के 8 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. 4.40 लाख पेंशनर्स को भी बढ़ाए गए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा. 

विधानसभा चुनाव से पहले भी बढ़ा था महंगाई भत्ता
ऐसा कई बार देखा गया है कि जब भी केंद्र सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान करती है, उसके कुछ समय के अंदर राजस्थान के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी जाती है. वहीं, राजस्थान में इससे पहले विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के दौरान 31 अक्टूबर को डीए चार प्रतिशत बढ़ाया गया था. वहीं, अब करीब चार महीने बाद लोकसभा चुनाव से पहले फिर से राजस्थान के कर्मचारियों को यह तोहफा मिलने जा रहा है.

इतना ही नहीं, पांच महीने के अंदर ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है. अक्टूबर 2023 में ही डीए 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी किया गया था, जिसे अब बढ़ा कर 50 प्रतिशत कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: क्या भरतपुर रचेगा नया इतिहास? कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार से पहले लिया विश्वेंद्र सिंह का आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में भी हादसों को दावत देने वाली इमारतों की भरमार, हालत जर्जर
जयपुर में भी हादसों को दावत देने वाली इमारतों की भरमार, हालत जर्जर
डूंगरपुर: प्रचार खत्म, कांग्रेस-BJP ने झोंकी ताकत, 9 सितंबर को वोटिंग
डूंगरपुर: प्रचार खत्म, कांग्रेस-BJP ने झोंकी ताकत, 9 सितंबर को वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन
'ओवैसी देश विरोधी ताकतों के एजेंट', BJP MLA बालमुकुंद आचार्य का हमला
'ओवैसी देश विरोधी ताकतों के एजेंट', BJP MLA बालमुकुंद आचार्य का हमला

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget