एक्सप्लोरर

Rajasthan: मंदिरों का इतिहास बताने सड़क पर उतरीं मंत्री शकुंतला रावत, जोधपुर में निकाली देवदर्शन यात्रा

Jodhpur News: मंत्री शकुंतला रावत राधा-कृष्ण की प्रतिमा सिर पर लिए घूमती दिखीं. दरअसल, उन्होंने जोधपुर में सरकार की एक योजना के तहत यात्रा निकाली है जिसका उद्देश्य मंदिर के इतिहास की जानकारी देना है.

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत (Ashok  Gehlot) के निर्देश पर देवस्थान विभाग (Devsthan Department) की ओर से मंदिरों (Mandir) के इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से देवदर्शन यात्रा (Devdarshan Yatra) की शुरुआत की है. इस यात्रा की शुरुआत राजधानी जयपुर (Jaipur) से हुई जो धीरे-धीरे सभी संभागों से निकाली जा रही है. . 

राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले मंदिरों के इतिहास की जानकारी देने के लिए देवदर्शन पदयात्रा रविवार सुबह निकाली गई. यह जोधपुर के इतिहास में पहली बार है जब राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से इस तरह की धार्मिक यात्रा की पहल की गई है. जोधपुर के मंदिर न केवल लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां का स्थापत्य और इतिहास टूरिस्ट को भी आकर्षित करता रहा है. इस देवदर्शन पदयात्रा में  देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत, जोधपुर शहर के विधायक मनीषा पवार, महापौर कुंती देवड़ा, संत और जोधपुर वासी शामिल हुए.

जोधपुर शहर में मौजूद हैं कई भव्य मंदिर
देवस्थान मंत्री से लेकर विभाग के अधिकारी और शहर वासी भक्ति के रंग में रंगे हुए दिखे. जोधपुर शहर में देवस्थान विभाग के अंतर्गत बड़े और भव्य मंदिर हैं लेकिन लोग इनके इतिहास के बारे में बहुत कम जानकारी है. इस देवदर्शन पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को इनके दर्शन कराने के साथ पूरी जानकारी देना है. जोधपुर में रविवार को इसकी शुरुआत शहर के परकोटे के भीतर स्थित मंदिरों की पदयात्रा से की गई हैं.

देवदर्शन पद यात्रा कार्यक्रम

- श्री गंगश्याम जी मंदिर, जूनी मण्डी, जोधपुर (प्रारम्भ) 
- श्री घनश्याम जी मंदिर, जूनी मण्डी, जोधपुर 
- श्री आदेश्वर भगवान मंदिर, कपड़ा बाजार
- श्री अचलनाथ महादेव मंदिर, कटला बाजार
- श्री कुंजबिहारी जी मंदिर, कटला बाजार
- श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, कटला बाजार
- श्री मण्डलेश्वर महादेव मंदिर, कन्दोई बाजार
- श्री रघुनाथजी, तीजा माजी मंदिर, कन्दोई बाजार रोड
- श्री गंगेश्वर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर (गंतव्य)         

मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि देव दर्शन यात्रा से पहले देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में भागवत कथा, रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के कार्यक्रम भी आयोजित कराए गए हैं. राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Paper Leak: पेपर लीक मामले में सीएम गहलोत का दावा, 'मंत्री सुखराम बिश्नोई के गांव के थे आरोपी, उनको भी नहीं बख्शा'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget