एक्सप्लोरर

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा बोले- पंडितों को नहीं जाना चाहिए कश्मीर, भारत के पास है PoK लेने का मौका

Jodhpur News: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा है कि, कश्मीरी पंडितों को कश्मीर नहीं जाना चाहिए क्योंकि वहां पर जाएंगे तो उनको फिर से मारा जाएगा. भारत को हमला करके PoK को ले लेना चाहिए.

Maninderjit Singh Bitta Rajasthan Jodhpur Visit: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (Maninderjit Singh Bitta) आज निजी दौरे पर जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे. बिट्टा ने जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए देश के हालातों के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा कि, इस समय पाकिस्तान (Pakistan) टूटा हुआ है तो उस पर हमला करके पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (PoK) को ले लेना चाहिए. बिट्टा ने राजनेताओं की आतंकवादियों से सुरक्षा के मामले पर सवाल भी उठाए.

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो दिया
एमएस बिट्टा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को जान से मारने का मेल गया. वहीं, देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर आरडीएक्स पहुंच जाता है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही हैं, इसकी जांच होनी चाहिए. सुरक्षा एजेंसी आदेश देती है तभी किसी की सुरक्षा कम होती है. इंदिरा गांधी की सुरक्षा को कम किया गया, इंदिरा गांधी को खो दिया, राजीव गांधी की सुरक्षा में कमी की गई, राजीव गांधी को खो दिया.

ब्यूरोक्रेसी को लेकर कही ये बात
बिट्टा ने कहा कि, कुछ ही दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब जा रहे थे. उस दौरान और ब्रिज पर चारों ओर से घेर लिया गया. अच्छी बात रही कि उस दौरान कोई घटना नहीं हुई. लेकिन सबसे पहली बात तो सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठता है. ब्यूरोक्रेसी को कभी भी राजनीति के साथ नहीं होना चाहिए और अगर ऐसा कोई होता तो उसकी जांच होकर उसको सजा भी मिलनी चाहिए. पंजाब डीजीपी के कार्यकाल के 2 महीने बाकी थे उसको लगा कि कांग्रेस सरकार आ जाएगी तो 2 साल का एक्सटेंशन मिल जाएगा तो उसने इस तरह की कोताही बरती.

पंडितों को कश्मीर नहीं जाना चाहिए
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के सवाल पर बिट्टा ने कहा कि इस फिल्म में वही बताया गया, जैसे लोगों को पेड़ों पर लटका दिया गया. लोगों को मारा गया, पंडितों ने कश्मीर छोड़ दिया वो क्यों नहीं बताया गया कि आखिर इसके पीछे कौन जिम्मेदार था. मैं यही कहना चाहता हूं कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर नहीं जाना चाहिए क्योंकि वहां पर जाएंगे तो उनको फिर से मारा जाएगा. अभी कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि कई बिहार या यूपी के लोगों को वहां पर मारा गया है. सबसे पहले देश की सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त पूरे किए जाएं.

ये भी पढ़ें: 

करौली में हुई हिंसा और आगजनी के बाद एक्शन में सीएम गहलोत, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Rajasthan: बिजली बिल के नाम पर ठगों ने फैला रखा है मकड़जाल, ये है ठगी का नया तरीका

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget