एक्सप्लोरर

मालेगांव ब्लास्ट: VHP का सनसनीखेज बयान, कांग्रेस पर 'भगवा आतंकवाद' की साजिश का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान में मालेगांव केस को लेकर संघ प्रमुख की गिरफ्तारी के दबाव पर पूर्व ATS अफसर के खुलासे पर विहिप ने बयान दिया. कांग्रेस पर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगाया.

राजस्थान में मालेगांव ब्लास्ट केस में संघ प्रमुख मोहन भागवत की गिरफ्तारी का दबाव बनाए जाने को लेकर ATS के पूर्व अधिकारी के चौंकाने वाले, सनसनीखेज खुलासे पर विश्व हिंदू परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है.

परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस तरह की साजिशें रचती रही है. इस खुलासे के बाद कांग्रेस की सोच और साजिश के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है.

कांग्रेस पर भगवा आतंकवाद की साजिश का आरोप

अमितोष पारीक के मुताबिक, कांग्रेस हमेशा भगवा आतंकवाद की साजिश रच कर हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश करती है. उसके नेता पहले ही संघ को अल-कायदा से खतरनाक संगठन बता चुके हैं.

कांग्रेस राज में अकेले मालेगांव ब्लास्ट केस में ही हिंदुओं को फंसाने की साजिश नहीं रची गई, बल्कि अजमेर दरगाह ब्लास्ट और मक्का मस्जिद समेत तमाम मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाया गया.

संघ देशभक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक - अमितोष पारीक 

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता अमितोष पारीक का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की सेवा करता है, जातियों में बंटे हिंदू समाज को एक करने का काम करता है, देश के लिए समर्पित रहने का विचार पैदा करता है.

यह बात कांग्रेस को कभी पसंद नहीं आती है. वोट बैंक की लालच में कांग्रेस हमेशा हिंदुओं को निशाने पर रखती है और तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम करती है.

हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश रची गई - अमितोष पारीक

अमितोष पारीक का कहना है कि अदालत के फैसले से यह साफ हो गया है कि मालेगांव ब्लास्ट केस में गुनहगारों को सजा दिलाने के बजाय निर्दोष लोगों को फंसा कर हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश रची गई थी.

उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद का दावा मिथ्या है और यह सिर्फ कांग्रेस की सोच है. हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता और न ही हिंसा करने में यकीन करता है. प्रवक्ता अमितोष पारीक ने पुणे में आज हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

अमितोष पारीक ने पत्थरबाजी की निंदा की

अमितोष पारीक ने कहा है कि वर्ग विशेष से लगातार देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. जगह-जगह कानून को हाथ में लिया जा रहा है, पत्थरबाजी और आगजनी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि अगर किसी बात पर आपत्ति थी तो पुलिस व प्रशासन में शिकायत की जानी चाहिए थी. इस घटना में पुणे पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए. पत्थर चलने का चलन भी बंद होना चाहिए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget