एक्सप्लोरर

Rajasthan: कभी BJP से कर दी थी बगावत, अब दूसरी बार बने प्रदेशाध्यक्ष, कौन हैं मदन राठौड़?

Madan Rathore Profile: राजस्थान में बीजेपी ने मदन राठौड़ को एकबार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है. मदन राठौड़ ने कहा कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.

Who Is Madan Rathore: बीजेपी ने मदन राठौड़ को लगातार दूसरी बार राजस्थान इकाई का प्रदेश अध्यक्ष चुना है. पहली बार जुलाई 2024 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी. बीजेपी प्रदेश इकाई में शनिवार को निर्विरोध उन्हें फिर निर्वाचित किया गया. 15 महीने पहले उन्होंने पार्टी के भीतर बगावत कर दी थी लेकिन आज संगठन के प्रति उनके समर्पण और काम के कारण पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. 

नवंबर 2023 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो मदन राठौड़ पाली से टिकट चाह रहे थे और जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बगावत कर दी. हालांकि पीएम मोदी ने उन्हें कॉल किया जिसके बाद उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी.  

विधानसभा का कटा टिकट, लेकिन मिली यह जिम्मेदारी

वह दो बार के विधायक भी रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस की बीना काक को दो बार सुमेरपुर सीट से हराया था. यह वो दौर था जब वसुंधरा राजे राजस्थान की सीएम थीं. पहली बार 2003 और दूसरी बार 2013 में विधायक निर्वाचित हुए. उन्हें 2008 में टिकट नहीं दिया गया. बताया गया कि तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष ओम माधुर के साथ मतभेदों के कारण उनका टिकट कट गया. 2013 में विधानसभा चुनाव की जीत के बाद उन्हें विधानसभा में पार्टी डिप्टी चीफ व्हिप बनाया गया. हालांकि पिछले दो चुनाव में उन्हें फिर से टिकट नहीं दिया गया.

2024 में चुने गए राज्यसभा सांसद

70 वर्षीय मदन राठौड़ पाली के रहने वाले हैं. मदन राठौड़ 70 के दशक से ही संघ से जुड़े रहे हैं. उन्होंने प्रचारक के रूप में काम शुरू किया था. 80 के मध्य में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी. पाली में ही बीजेपी इकाई में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई. मदन राठौड़ फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं. वह 27 फरवरी 2024 को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.

मदन राठौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि वह सभी को साथ लेकर काम करेंगे. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उन्हें सीएम भजनलाल शर्मा ने बधाई दी है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: दूसरी बार BJP प्रदेशाध्यक्ष बनने पर मदन राठौड़ की पहली प्रतिक्रिया, बोले 'हमारे यहां ये पद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget