एक्सप्लोरर

Rajasthan: दूसरी बार BJP प्रदेशाध्यक्ष बनने पर मदन राठौड़ की पहली प्रतिक्रिया, बोले 'हमारे यहां ये पद...'

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता मदन राठौड़ को एकबार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें जुलाई 2024 में सबसे पहले राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

Rajasthan News: मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी ने एकबार फिर निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया. अपने चुनाव पर मदन राठौड़ ने कहा कि यह कोई पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है. मैं सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करूंगा. मदन राठौड़ का पहला कार्यकाल सात महीने का रहा है.

मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''संगठन ने विश्वास किया है. मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. हमारे यहां पद नहीं है ये दायित्व है और सबको साथ लेकर पार्टी को ताकत देने के लिए सर्वव्यापी बनाने के लिए जो कर सकता हूं पूरी क्षमता के साथ काम करूंगा. " 

सबको  साथ लेकर चलूंगा- मदन राठौड़

शीर्ष नेतृत्व ने मदन राठौड़ की तारीफ की है. इस पर उन्होंने कहा, ''शीर्ष नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. वरिष्ठ नेताओं जो मार्गदर्शन किया है उसका ध्यान रखकर बिना भेदभाव के, सभी को साथ लेकर काम करूंगा. जिला अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों से आए हैं उनके साथ बैठकर आगे की रणनीति पर काम करना है. उनकी टीम तैयार होनी है क्या तरीका अपनाना है उनसे चर्चा करूंगा.''

सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

उधर, सीएम भजनलाल शर्मा ने मदन राठौड़ को बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के दौरान वह भी पार्टी कार्यालय में मौजूद थे. उन्होंने कहा, ''आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व 2024 के निमित्त आयोजित प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन बैठक को संबोधित किया."

उन्होंने आगे कहा, '' इस विशेष अवसर पर सर्वसम्मति से निर्विरोध नियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश में पार्टी की स्थिति और भी सुदृढ़ होगी.'' इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- सदन में गतिरोध पर अशोक गहलोत का सीएम भजनलाल पर तंज, 'पता नहीं कहां से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget