एक्सप्लोरर

सौर ऊर्जा की दिशा में बढ़ते कदम, पश्चिम मध्य रेलवे में एनर्जी सेविंग की दिशा में उपयोगिता बढ़ी

Kota News: पश्चिम मध्य रेलवे हरित पहलों को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें रूफ टॉप सोलर सिस्टम का उपयोग शामिल है. ये सिस्टम रेलवे स्टेशनों और अन्य सुविधाओं पर लाखों यूनिट बिजली बचा रहे हैं.

West Central Railway News: पश्चिम मध्य रेलवे आधुनिकता के साथ ही कई नवाचारों का समावेश करते हुए कई क्षेत्रों में अग्रणी कार्य कर रहा है. पश्चिम मध्य रेल हरित पहल की तरफ अग्रसर है और ऊर्जा संरक्षण के लिए सदैव तत्पर एवं अग्रणी रहा है. महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में एनर्जी सेविंग की दिशा में पश्चिम मध्य रेल द्वारा निरंतर अत्याधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक की उपयोगिता को बढ़ावा देते हुए कारगर कदम उठाये जा रहे हैं, जिसमें रूफ टॉप सोलर प्रणाली काफी उपयोगी साबित हो रही है.

मुख्यालय में प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता के निर्देशन और तीनों मण्डलों के मंडल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा ऊर्जा बचत के लिए कारगर उपाय किये जा रहे है.

रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करके लाखों यूनिट बिजली 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, टीएसएस/टीआरडी डिपो एवं एलसी गेटों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करके लाखों यूनिट बिजली की बचत के साथ-साथ करोड़ों रुपए के रेल राजस्व की भी सेविंग की जा रही है.

जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल पर जनवरी से मई 2024 तक विभिन्न स्थानों पर कुल 245 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांटों के माध्यम से 1,10,250 किलोवाट यूनिट बिजली की बचत के साथ-साथ 9,92,250 रुपए रेल राजस्व की भी बचत की गई है. पश्चिम मध्य रेल पर पिछले पांच महीनों में रेलवे स्टेशनों, टीएसएस/टीआरडी डिपो एवं एलसी गेटों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किए है.

पश्चिम मध्य रेलवे वर्ष 2030 तक हरित ऊर्जा के लक्ष्य की ओर अग्रसर 
रोहित मालवीय ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे वर्ष 2030 तक हरित ऊर्जा के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है, और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास जारी है. हरित उर्जा उत्पादन से नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में सहायक सिद्ध होगा.

उन्होंने कहा कि 6 माह की बात मरें तो जनवरी माह में कोटा एवं जबलपुर मण्डल के 14 रेलवे स्टेशनों पर 70 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किएगए हैं, जिनसे कुल 31,500 किलोवाट यूनिट बिजली बचत के साथ- साथ 2,83,500 रुपए के रेल राजस्व की बचत हुई है. फरवरी माह में कोटा मंडल के 02 रेलवे स्टेशनों पर 10 किलोवाट के रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करके बिजली कि 4500 किलोवाट यूनिट से 40,500 रुपए के रेल राजस्व की बचत हुई है.

मार्च में कोटा मंडल के 06 रेलवे स्टेशनों सहित टीएसएस/टीआरडी डिपो एवं एलसी गेट और जबलपुर मण्डल के न्यू कटनी जंक्शन में न्यू व्हीलसेट प्लांट पर कुल 115 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित कर  51,750 किलोवाट यूनिट बिजली बचत एवं 4,65,750 रुपए के रेल राजस्व की बचत की गयी है.

जबलपुर मंडल के 04 रेलवे स्टेशनों पर 35 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट की स्थापना से 15,750 किलोवाट यूनिट बिजली एवं 1,41,750 रुपए के रेल राजस्व की बचत हुई है. जबलपुर मंडल के ब्योहारी रेलवे स्टेशन पर 15 किलोवाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे 6750 किलोवाट यूनिट बिजली एवं 60,750 रुपए के रेल राजस्व की बचत हुई है.

ये भी पढ़ें: Kota News: कोटा में गर्मी से मौत की आशंका से मचा हड़कंप, 4 दिन में मिले 12 शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget