एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में गर्मी से मौत की आशंका से मचा हड़कंप, 4 दिन में मिले 12 शव

Kota Heatwave: कोटा सहित राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे बचाव के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण उपाय करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन मजदूरों को दोपहर में छुट्टी देने को कहा है.

Kota News Today: कोटा में पड़ रही भीषण गर्मी से रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पिछले चार दिन में 12 शव मिलने से सनसनी फैल गई है. इस मामले में प्राथमिक तौर पर गर्मी से मौत को कारण माना जा रहा था. हालांकि जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने इस मामले को सही नहीं माना है.

जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बिना ये नहीं कहा जा सकता की मौत का वास्तविक कारण क्या है? उन्होंने कहा कि बड़ा क्षेत्र है और 6 से 8 डेडबॉडी यहां हर रोज आ जाती है. दूसरी और एमबीएस चिकित्सालय द्वारा जारी की गई सूची में 7 शवों को अज्ञात बताया गया है. 

कोटा में इन जगहों पर मिला था अज्ञात शव
एमबीएस प्रभारी डॉ धर्मराज मीणा का कहना है कि इन शवो का पोस्टमार्टम 48 घंटों में कराए जाने का प्रावधान है. जबकि कुछ शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, 24 मई को जवाहर नगर में एक अज्ञात शव मिला था.

इसी तरह 25 मई को नयापुरा और जीआरपी में एक-एक अज्ञात शव मिला था, जबकि 26 मई को 7 अज्ञात शव, जिसमें 4 जीआरपी, 2 गुमानपुरा और एक कोतवाली में मिला था. कल सोमवार (27 मई) को भीममंडी और कोतवाली में एक- एक अज्ञात शव मिले.

भिखारियों की ऐरिया वाइज लिस्ट बनाने के निर्देश
जिला प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन को बचाव के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जुटने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लू-तापघात से बचाव की एडवाइजरी की पालना करवाने के साथ ही बेघर लोगों, भिखारियों और थड़ी-ठेला लगाने वालों के लिए छाया की व्यवस्था करने औ उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ठंडे पानी, छाछ आदि का इंतजाम करने को कहा है. 

इसके अलावा खनन और निर्माण कार्य करने वाले मजदरों को दोपहर के तीन से चार घंटे का आराम देने जैसे उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं. प्रभारी सचिव ने कहा कि सर्दियों में स्थापित किए जाने वाले रैन बसेरों की तर्ज पर ही भीषण गर्मी से बचाव के लिए भी शेल्टर स्थापित किए जाएं. उन्होंने बेघर लोगों और भिखारियों को एरिया वाइज सूची बनाने के निर्देश दिए. प्रभारी सचिव ने गौशालाओं और पशु-पक्षियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.
 
कोटा में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
कोटा में सोमवार (27 मई) को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए और अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जबकी न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और न्यनतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. सोमवार को सुबह से ही गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले और शाम तक हालात सामान्य नहीं हुए.

ये भी पढ़ें: MSBSHSE Result 2024: मुंबई डिवीजन के 1533 स्कूलों का 10वीं में सौ फीसदी रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget