एक्सप्लोरर

Rajasthan: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने दिखाए तेवर, बीजेपी सरकार को 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है. कानून व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती, महिला अपराध और सिंचाई के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

Rajasthan Politics: कोटा बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने राजस्थान की बीजेपी सरकार को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती, महिला अपराध और किसानों को पानी के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन होगा.

कांग्रेस ने भजनलाल सरकार को 10 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी. प्रहलाद गुंजल ने कहा कि धान के किसान को खेत की मेड पर उदासीन नहीं बैठा सकते. उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटोती बर्दश्त नहीं होगी. 10 दिनों के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे.

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महज 5 माह में महिलाओं पर अत्याचार, रेप के 12 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महिला अत्याचार को केवल चुनावी मुद्दा बनाया. पाटन विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि शहर और गांव में घंटों बिजली कटौती की जा रही है. आने वाले समय में खरीफ की फसल बोई जाएगी. बिजली नहीं रहने से किसानों को बहुत दुश्वारी होगी. मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि कानून और पानी बिजली की व्यवस्था सही करें वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहें.

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने भीषण गर्मी में बिजली की समस्या बरकरार है. रात में लोगों की नींद हराम हो गयी है. चांदना ने किसानों के लिए नहर में पानी की व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने कहा कि हाडौती संभाग में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. अपराधियों में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है.

उन्होंने कहा कि अपराध में बढ़ोतरी के लिए पुलिस जिम्मेदार है. एक नेता के लिए पुलिस काम कर रही है. उन्होंने बिजली, पानी, महिला अपराध, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी. 

उदयपुर में दिनभर तीखी धूप के बाद शाम को मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों ने चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget