एक्सप्लोरर

कोटा से गायब छात्र यूपी से सकुशल बरामद, करीब 150 सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर मिली सही लोकेशन 

Rajasthan News: कोटा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महज 24 घंटे में छात्र को ढूंढ लिया है. कोचिंग छात्र अमन अपने कमरे पर ही मोबाइल छोड़कर चला गया था पुलिस ने बिना तकनीकी साधनों के सकुशल बरामद कर लिया है.

Kota Missing Student Case: कोटा पुलिस ने कोटा से गए कोचिंग छात्र को कड़ी मशक्कत के बाद महज 24 घंटे में ढूंढ लिया है. गुमशुदा कोचिंग छात्र अमन अपने कमरे पर ही मोबाइल छोड़कर चला गया था. पुलिस ने बिना तकनीकी साधनों के ही कोचिंग छात्रों के हितों को सर्वोपरी लेते हुए सर्वोत्तम प्रयास कर उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया.

कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कुन्हाडी इलाके में रह रहे कोचिंग छात्र अमन के बिना बताए घर से चले जाने पर दर्ज रिपोर्ट होने पर छात्र को शीघ्र ढूंढने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया. छात्र को शीघ्र सही सलामत तलाश करने के लिए गठित विशेष टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली एवं छात्र अमन को कुशीनगर उतरप्रदेश से डिटेन किया गया.

 दो साल से कर रहा कोटा में नीट की तैयारी 
12 मई 2024 को थाना कुन्हाडी पर कोचिंग छात्र के भाई रौनक सिंह पुत्र विमलेन्द्र कुमार सिंह, निवासी ग्राम मोहनगंज थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं और मेरा बडा भाई अमन कुमार सिंह दोनों कोटा में कोचिंग कर रहे हैं. मेरा भाई पिछले दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था जिसने 5 अप्रैल 2024 को नीट का पेपर दिया था. 11 मई 2024 को रात 11.30 को रुम पर सोए थे, मैं समय करीब एक बजे पानी पीने उठा तो भाई अमन कुमार को नही देखा तो मैने मकान मालिक लालचंद पंवार की सहायता से आस पास मोहल्ले में तलाश किया परन्तु वह नहीं मिला. 

 कोटा बैराज और चम्बल में तलाशती रही पुलिस
कोचिंग स्टूडेंट अपना आधार कार्ड कमरे पर ही छोड कर गया था तथा एक सुसाइड नोट भी मिला. सुसाईड नोट में अपनी बोडी कोटा बैराज में ढूढने के लिए कहा गया जिसके आधार पर तुरन्त विशेष टीमों का गठन कर रात भर कोटा बैराज, चम्बल रिवर फ्रन्ट, छोटी पुलिया चम्बल नदीं के आस पास तलाश की गई, गोताखोरो को तलब कर उनके द्वारा भी तलाश करवाई गई लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला.

उसी दौरान सूचना मिली कि छात्र कोटा बैराज की तरफ नही जाकर शहर की तरफ जा रहा है जिस पर छात्र के निवास स्थान के आस पास, मोहल्ले एवं रास्तों पर लगे करीब 100-150 सीसीटीवी कैमरो को चेक किए गए तो छात्र का रुट कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जाना पाया गया. छात्र के मोबाइल की डिटेल प्राप्त कर उसके पुराने मित्रों एवं परिजनों से पूछताछ की गई, जहां वह कोचिंग कर रहा था वहां भी छात्र के बारे में जानकारी प्राप्त की गई.

मोबाइल सर्वलान्स से कोई सफलता नहीं मिली. कोटा जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जहां छात्र के फुटेज प्राप्त होने पर रेल्वे कोटा, जीआरपी और आरपीएफ को छात्र के हुलिए के बारे में अवगत करवाया गया. छात्र को तलाश करने के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया.

दौरान तलाश छात्र की उपस्थिति कुशीनगर उत्तर प्रदेश में होने की एक महत्वपूर्ण सूचना थाना कुन्हाडी पुलिस कोटा को मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोटा द्वारा एसपी कुशीनगर से सम्पर्क कर कोचिंग छात्र के हुलिए व लोकेशन की जानकारी साझा की गई. जिसके आधार पर कोचिंग छात्र अमन को सही सलामत डिटेन कर लिया गया है. कोचिंग छात्र अमन को सकुशल डिटेन कर लिया गया है. पुलिस टीम कुशीनगर पहुंचकर कोचिंग छात्र अमन को कोटा लेकर आएगी.

इसे भी पढ़ें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget