एक्सप्लोरर

Kota Murder Case: कोटा में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने कर दी छात्रा की हत्या, जानें पूरा मामला

राजस्थान के कोटा में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा अपने घर में एक छात्रा की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Student Murder In Kota: राजस्थान के कोटा (Kota)में रविवार को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर में ही 15 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय गौरव जैन घटना के बाद से फरार है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि लड़की नौवी कक्षा में पढ़ती थी और जैन पिछले तीन साल से उसे पढ़ा रहा था. उन्होंने बताया कि वे रामपुरा थानाक्षेत्र में एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे. 

जानें कैसे हुई छात्रा की मौत?

पुलिस ने बताया कि जैन पीड़िता और अन्य छात्रों को अपने घर पर पढ़ाता था. उन्होंने बताया कि लड़की सामान्य तौर पर पूर्वाह्न 11:30 पर घर लौट आती थी लेकिन रविवार को जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने जैन को फोन किया. पुलिस के मुताबिक जैन ने लड़की के दोपहर बाद एक बजे जाने की बात कही लेकिन दोपहर बाद भी जब लड़की नहीं लौटी, तो वे जैन के घर गए और दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे तो बेटी का दम घुटते पाया.

मामले को लेकर क्या कहा पुलिस ने?

उन्होंने बताया कि लड़की के गले में फंदा था और उसके हाथ बंधे हुए थे. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने बताया, ‘‘उसके शरीर पर जख्म के निशान थे और जांच के दौरान दम घुटने से मौत प्रतीत होती है.’’ पीड़िता के परिवार के मुताबिक लड़की मुश्किल से सांस ले रही थी और जब अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस उपाधीक्षक और क्षेत्राधिकरी अमर सिंह ने कहा, ‘‘यह टिप्पणी करना संभव नही है कि फंदा लगाने से पहले उससे दुष्कर्म भी हुआ था या नहीं. हम चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार को जैन के घर गई एकमात्र विद्यार्थी थी. सिंह ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार शाम परिजनों को सौंप दिया गया और सोमवार को उसका अंतिम संस्कार होगा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए.

इसे भी पढ़ें:

Rajasthan School Reopening: राजस्थान में 16 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, जानें- क्या है नई गाइडलाइन?

Solar Power: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ले लगाई बड़ी छलांग, हासिल की नंबर वन की पोजीशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore Accident: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
Bhilwara News: भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget