एक्सप्लोरर

Solar Power: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ले लगाई बड़ी छलांग, हासिल की नंबर वन की पोजीशन 

Rajasthan News: सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर राजस्थान ने इस क्षेत्र के दिग्गज कर्नाटक (Karnataka) और गुजरात (Gujarat) राज्यों को काफी छोड़ दिया है. 

Rajasthan Solar Power: राजस्थान सौर ऊर्जा (Solar Power) क्षमता विकसित करने के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाते हुए समूचे देश में पहले पायदान पर आ गया है. अतिरिक्त मुख्य ऊर्जा सचिव और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष डॉ सुबोध अग्रवाल (Subodh Agarwal) ने शनिवार को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से 31 जनवरी 2022 तक के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) ने 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर इस क्षेत्र के दिग्गज कर्नाटक (Karnataka) और गुजरात (Gujarat) राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि अब देश में कुल विकसित सौर ऊर्जा क्षमता में अकेले राजस्थान की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है. 

राजस्थान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि 
डॉ सुबोध अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर 2019 में राजस्थान सौर ऊर्जा नीति और राजस्थान पवन व हाईब्रिड नीति जारी की गई थी, जिनके कारण राज्य में सौर ऊर्जा क्षेत्र का परिदृश्य बदल गया और 3 साल में साढ़े छह गीगावाट यानी 6,552 मेगावाट से अधिक अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि आज देश में स्थापित कुल 49 गीगावाट क्षमता में अकेले राजस्थान ने 10.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर ली है. 

मंत्री ने दी बधाई 
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की गौरवशाली उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अक्षय ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और इस क्षेत्र के निवेशकों को बधाई दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2030 तक देश में 500 गीगावाट सोलर ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य को हासिल करने में राजस्थान की प्रमुख भूमिक होगी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ बड़े समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

दूसरे स्थार पर कर्नाटक तो तीसरे नंबर पर है गुजरात 
अधिकारी ने केंद्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देश में 49,346 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित हो गई है. इसमें राजस्थान 10,506 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर समूचे देश में शीर्ष पर आ गया है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार 7,534 मेगावाट क्षमता के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर और 6,309 मेगावाट क्षमता के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Hijab Controversy: हिजाब को लेकर अपत्तिजनक पोस्ट साझा करना पड़ा भारी, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Chittorgarh: मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने पड़ोसी ने 7 साल की दिव्यांग बच्ची से किया Rape, यूं खुला राज  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget