एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा कलेक्टर ने स्टूडेंट्स से किया संवाद, जीवन में कामयाबी का दिया गुरु मंत्र

Kota Coaching Students: कोटा में पूरे देश से स्टूडेंट्स अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं. इन स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए जिला कलेक्टर लगातार उनके बीच पहुंच रहे हैं.

Kota News Today:  राजस्थान के कोटा में इन दिनों जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारी स्टूडेंट्स से लगातार संवाद कर रहे हैं. अधिकारी उन्हें मोटिवेट कर सकारात्मक माहौल देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं स्टूडेंट्स की समस्याओं को सुना जा रहा है और जल्द से जल्द उसके समाधान की कोशिश की जा रही है.

कोटा में इन दिनों देशभर से बच्चे नीट, जेईई मेंस, जेईई एडवांस्ड सहित अलग- अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंच रहे हैं. जिन्हें कोचिंग में अलग-अलग सेशन में मोटिवेट किया जा रहा है. इस काम में जिला प्रशासन भी जुटा हुआ है, जिससे स्टूडेंट्स के सामने कोई परेशानी होने पर उसके समाधान के कई विकल्प मौजूद हों. 

इसी सोच के साथ लगातार जिला कलेक्टर कोचिंग में जा रहे हैं. इसके अलावा कोटा के सभी हॉस्टल को लगातार चेक कर रहे हैं. जिला कलेक्टर बच्चों के साथ खाना खा रहे हैं और उनके साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. खासकर उन्हें डिपरेशन से दूर रखते हुए मोटिवेट कर रहे हैं.

'नहीं करें किसी से अपनी तुलना' 
जिला कलक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने अलग-अलग परीक्षा की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स से कहा कि किसी से अपनी तुलना नहीं करें. दो इंसान एक जैसे नहीं हो सकते, यहां तक की दो परमाणु भी एक जैसे नहीं होते हैं इंसान तो बहुत बड़ी बात है.

उन्होंने कहा कि खुद को लोगों के साथ कंपेयर न करें. सभी के हालत अलग-अलग हैं. इसलिए अपना मुकाबला खुद से ही रखो, दूसरों से अपनी तुलना मत करो. कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने एजुकेशन द्रोण कैम्पस में विद्यार्थियों से संवाद के दौरन उनके सवालों के जवाब दिए और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए.

'लक्ष्य को पाने में सोशल मीडिया सबसे बड़ी बाधा'
डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने सोशल मीडिया से सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि जिस उम्र में और जिस लक्ष्य के लिए आप आए हैं, उस उद्देश्य में ये आपका दुश्मन है. आप जिस दिन कामयाब हो जाओगे, खूब फॉलोअर्स मिलेंगे, लेकिन अभी ये बाधा के अलावा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें वो करना चाहिए जो काम अच्छा महसूस करवाए.

स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि अच्छा काम करने के बाद उत्साह मिलता है. बुरा काम करके दिल पर बोझ महसूस होता है. उन्होंने कहा कि हम एक घंटा रील देखने में बिताने के बाद जब सोचते हैं तो लगता है, एक घंटा खराब हो गया, इसलिए यह गलत है. मेरी सलाह है कि विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया हटा ही देना चाहिए.

नोट्स कैसे बनाएं?
एक छात्र के सवाल के जवाब में जिला कलेक्टर ने कहा कि नियमित और अनुशासित मेहनत से आप आसानी से सफल हो सकते हैं. रोजाना 7-8 घंटे पढ़ें और इसके अलावा जो आपको करना है करें. तनाव हावी न हो, इसलिए अपने शौक जिंदा रखिए. 

एक सवाल के जवाब में डॉ गोस्वामी ने कहा कि नोट्स में लिखावट कम होनी चाहिए. नोट्स बनाते समय ऐसे की वर्ड्स लिखें, जिसे देखते ही पढ़ा हुआ तुरंत याद आ जाए. ट्री, डायग्राम या ग्राफ्स कुछ भी ऐसी ट्रिक्स अपनाएं जो आपको सीखा हुआ याद दिला दे.

एनर्जेटिक महसूस करने पर पढ़े ये विषय
पढ़ाई करने का सही समय बताते हुए जिला कलेक्टर डॉ गोस्वामी ने कहा कि पूरे दिन में एक समय ऐसा होता है जब आप सबसे ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं. हर व्यक्ति का एनर्जी टाइम अलग होता है. किसी को सुबह पढ़ना अच्छा लगता है तो किसी को देर रात जागकर पढ़ना अच्छा लगता है. 

उन्होंने कहा कि आप तय करें कि आपको कब पढ़ना अच्छा लगता है जो भी आपका हाई एनर्जी वाला टाइम है, उसमें कठिन विषय पढ़ें तो समझना आसान रहेगा. इस दौरान संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने भी बच्चों को मोटिवेट किया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में 3 लड़कियां 'बालिका वधू' बनने से बचीं, बाल विभाग और पुलिस ने रुकवाए 4 बाल विवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget