एक्सप्लोरर

Coffee With Collector: कोटा में हुई 'कॉफी विद कोटा कलेक्टर' की शुरुआत, डॉक्टरों के साथ पहला संवाद, जानें क्या है दिलचस्प

Rajasthan News: कोटा कलेक्टर ने रेजिडेंट डॉक्टर्स का हौंसला बढाया है. रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य के चलते कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने उनके साथ कॉफी पी और संवाद किया.

Kota News: कोटा (Kota) में नव नियुक्त जिला कलेक्टर अपने नवाचारों के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टर्स का हौंसला बढ़ाया है. कोटा के रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य के चलते जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने उन्हें मोटिवेट किया. कलेक्टर ने कॉफी पीने के साथ ही उनसे संवाद भी किया. दरअसल, जिला केलक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कॉफी विद कलेक्टर नवाचार शुरूआत की है. 

इसके तहत ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट्स डॉक्टर्स के साथ संवाद किया. इस कार्यक्रम में वो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स सम्मिलित हुए, जिन्होंने एमबीएस अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए उन्हें कंबल उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू की है. इस नेक कार्य के लिए जिला कलेक्टर ने इन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स का हौसला बढ़ाया और कहा कि मानवीय दृष्टिकोण और संवेदना के साथ वो अपने जीवन और कार्य क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयां छुएं.

जिला कलेक्टर साझा किए अनुभव
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ अपने चिकित्सक पेशे के दौरान के अनुभव साझा किए. साथ ही उनसे भी उनके अनुभव भी जाने. उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में नए रुझानों के बारे में जाना और सुझाव भी प्राप्त किए. जिला कलेक्टर ने उनके साथ कॉफी पी और उपहार स्वरूप उन्हें डायरी भी भेंट की. इस अवसर पर सीनियर प्रोफेसर और सर्जन एमबीएस अस्पताल डॉ नीरज देवंदा और उनकी पूरी टीम मौजूद रही. 

डॉक्टर्स बांटते हैं मरीज और उनके परिजनों को कंबल
डॉ. देवंदा का ही प्रयास है कि वह हर वर्ष सर्दी में अपने वेतन से इस तरह की मदद करते हैं. पिछले कुछ दिनों से सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है. दूर दराज से एमबीएस अस्पताल में आए मरीज और उनके परिजन सर्दी से परेशान हो रहे थे. उनकी परेशानी देख कर एमबीएस अस्पताल के सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने उनकी मदद करने की ठानी.

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी जेब से राशि इक्ट्ठा कर गरम ऊनी कम्बल खरीदे और पिछले दस दिनों से लगातार रात को वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को कम्बल बांटकर सर्दी से राहत प्रदान कर रहे हैं. अब तक 100 कम्बल वितरित किए जा चुके हैं. बता दें जब तक ठंड का कहर रहेगा, तब तक ये सेवा जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: '... इसलिए शंकराचार्य नहीं जा रहे अयोध्या', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले BJP-RSS पर भड़के अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget