एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: '... इसलिए शंकराचार्य नहीं जा रहे अयोध्या', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले BJP-RSS पर भड़के अशोक गहलोत

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर सबका है. अगर बीजेपी सभी पार्टियों को साथ लेकर चलती, तो ये नौबत नहीं आती. संघ के कार्यक्रम में कांग्रेस क्यों जाए?

Ashok Gehlot on Ram Lala Pran Pratishtha: सोमवार 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी औऱ आरएसएस पर हमला करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया तो झगड़ा अपने आप ही मिट गया था. हालांकि, बीजेपी ने इसका राजनीतिकरण किया.

शंकराचार्यों द्वारा राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का न्योता ठुकराने पर अशोक गहलोत ने कहा कि धर्मगुरु पूरे देश को सनातन धर्म का रास्ता दिखाते हैं. ऐसे में ऐसी क्या नौबत आ गई कि खुद शंकराचार्य ही इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं? पूरे देश के शंकराचार्य इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे हैं. अगर शंकराचार्य ऐसा कह रहे हैं तो इसका अपना महत्व है. 

'संघ के कार्यक्रम में क्यों जाए कांग्रेस?'
वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर सबका है. अगर बीजेपी सभी पार्टियों को साथ लेकर चलती, तो ये नौबत नहीं आती. ये कार्यक्रम आरएसएस औऱ बीजेपी का हो गया है. मंदिर में जाने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, हम सबकी आस्था राम मंदिर में है लेकिन ये भाजपा औऱ संघ का कार्यक्रम है, इसमें कांग्रेस के नेता क्यों जाएं? इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी जी क्यों जाएं?

'खतरे के रास्ते पर ले जाना चाहती है बीजेपी'
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी घमंड की सरकार चला रही है. ये लोग देश को जिस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं वह खतरे का रास्ता है. 

इंडी गठबंधन और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अशोक गहलोत का बयान
वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन की मीटिंग पर गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो जाएगा. आज इंडी गठबंधन के पक्ष में माहौल बना है. वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि केंद्र सरकार का ध्यान जो देश की समस्याओं पर लााया जाए. गरीब गरीब रह रहा है, अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं. इसमें राजनीति नहीं है. वे चाहते हैं कि सरकार का ध्यान इस पर भी हो. अमीर गरीब की खाई बनती जा रही है. हम इसके लिए सबसे पहले मणिपुर जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: जोधपुर के कारसेवक ने सुनाई राम जन्मभूमि आंदोलन की कहानी, बोले- 'मौत मेरे पास से गुजरी थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget