एक्सप्लोरर

Kota News: कोचिंग स्टूडेंट्स की समस्या का एक क्लिक पर समाधान, तनाव मुक्ति के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय

Kota Coaching Student: कोटा के कोचिंग स्टूडेंट्स की समस्या के समाधान और उन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. इसके तहत अधिकारी स्टूडेंट्स से मिलकर उनसे बातचीत कर रहे हैं.

Kota News Today: पूरे देश से कोटा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टूडेंट कोटा पहुंचते हैं. ऐसे में उन स्टूडेंट को कोई परेशानी न हो, स्टूडेंट्स की समस्याओं के त्वरित समाधान सहित अन्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. 

इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी स्टूडेंट से उनके हॉस्टल, कोचिंग और उनके मेस आदि में पहुंचकर संवाद कर रहे हैं. इस दौरान स्टूडेंट्स को अगर कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान मौके पर ही किया जा रहा है. कोचिंग स्टडेंट्स को सपोर्ट करने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के जरिये लगातार उनकी पैरेंटिग की जा रही है.
 
इसके साथ ही कई हेल्पलाइन चलाई जा रही हैं, जिस पर एक संदेश भेजते ही उसके समाधान का प्रयास शुरू हो जाता है. इस मामले में स्टूडेंट जब तक संतुष्ट नहीं होता है, उसको फॉलोअप लिया जाता है.

अधिकारियों ने तनाव से निपटने के दिए टिप्स
पैरेंटिंग के प्रयास की श्रंखला में विभिन्न विभागों से जुडे अधिकारी हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में जाकर स्टूडेंट्स के साथ संवाद कर रहे हैं. इसी क्रम में कई अधिकारी विद्यार्थियों से रूबरू हुए. अधिकारियों ने स्टूडेंट्स के साथ खाली समय में या भोजन के दौरान उनके बीच पहुंच कर संवाद किया.

उनकी दैनिक दिनचर्या, पढ़ाई, सुविधाओं आदि के बारे में बातचीत की. स्टूडेंट्स को तनाव रहित रहते हुए अध्ययन करने के टिप्स दिए गए. उन्हें बताया गया कि किस तरह छोटे-छोटे लक्ष्य तय करते हुए आगे बढे़ं. कॅरियर के नए विकल्पों को खुला रखने के लिए प्रेरित किया गया.

एंटी हैंगिंग डिवाइस की जांच
अधिकारियों ने हॉस्टल्स में सुविधाओं, एंटी हैंगिंग डिवाइस की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता आदि का भी निरीक्षण किया. जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी, उपायुक्त नगर निगम जवाहर जैन, उप निदेशक महिला बाल विकास गजेन्द्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर कोचिंग और हॉस्टल का निरीक्षण भी किया.
 
'गेटकीपर ट्रेनिंग कराना जरुरी'
कामयाब कोटा अभियान के क्रम में कोचिंग स्टूडेंट्स को मेंटल सपोर्ट प्रदान करने, तनाव और अवसाद की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करने के लिए कोचिंग क्षेत्र और हॉस्टल में कार्यरत संचालकों, कार्मिकों की गेटकीपर ट्रेनिंग का दूसरा चरण 17 जून से प्रारंभ होगा. 

जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने इस संबंध में अहम निर्देश दिए हैं. जिला कलेक्टर ने कहा कि हॉस्टल संचालक प्रत्येक कार्मिक को उक्त प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जेईई-एडवांस्ड के नतीजे 9 जून को आएंगे, कितने मार्क्स पर कौन से आईआईटी में मिल सकता है दाखिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में बेखौफ बजरी माफिया, मोरन नदी से रातभर हो रहा अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
डूंगरपुर में बेखौफ बजरी माफिया, मोरन नदी से रातभर हो रहा अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
जयपुर पुलिस ने VIP मूवमेंट में ठेला पलटा, खौलते पानी से युवती झुलसी, पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
जयपुर पुलिस ने VIP मूवमेंट में ठेला पलटा, खौलते पानी से युवती झुलसी, पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
Jaipur News: 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास
4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, इस्तीफा और गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा विवाद, VHP ने उठाये ये सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, इस्तीफा और गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा विवाद, VHP ने उठाये ये सवाल
T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Embed widget