Netflix की नई वेब सीरीज Super Subbu एक जरूरी विषय को आसान और मजेदार तरीके से दिखाती है। कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां लोगों को सेक्स एजुकेशन की सही जानकारी नहीं है। ऐसे में एक टीचर गांव में आकर लोगों को इस बारे में समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मजेदार बात यह है कि उसे भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। Sundeep Kishan, Mithila Palkar और Murali Sharma इस सीरीज में नजर आएंगे। यह सीरीज 2 जुलाई को Netflix पर हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी