इंटरव्यू में कलाकार Akash Makhija ने बताया कि सीरीज रिलीज होने के बाद लोगों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने एपिसोड उनसे पहले देखे और उन्हें देखकर काफी भावुक हो गईं। कलाकार ने यह भी बताया कि ऑडिशन के समय उन्हें सिर्फ दो सीन दिए गए थे। उन्हें यह नहीं बताया गया था कि उनका किरदार किसी असली घटना से जुड़ा है और न ही किसी तरह की अलग से तैयारी करने के लिए कहा गया। उन्होंने सिर्फ स्क्रिप्ट और अपने अभिनय पर भरोसा करके किरदार निभाया