इंटरव्यू में कलाकार ने बताया कि सीरीज आने के बाद लोगों का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि कुछ दिनों से वह घर से बाहर भी नहीं निकले हैं, क्योंकि Instagram पर लोग उनके किरदार को लेकर खूब गुस्सा दिखा रहे हैं। यहां तक कि उन्हें धमकी वाले मैसेज भी मिले। कलाकार ने कहा कि दर्शकों का ऐसा रिएक्शन बताता है कि उन्होंने अपना किरदार अच्छी तरह निभाया और लोग उसे सच मान बैठे। उनके लिए यही सबसे बड़ी तारीफ है