एक्सप्लोरर

किरोड़ी लाल मीणा अचानक क्यों पहुंचे अलवर? बोले- 'मेरी पार्टी के कुछ नेता...'

Kirodi Lal Meena News: किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि मेरी पार्टी के कुछ छुटभैया नेता भी अतिक्रमण में शामिल हैं, लेकिन चाहे किसी भी पार्टी का नेता हो कार्रवाई होनी चाहिए.

Kirodi Lal Meena Alwar Visit: राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार (20 मार्च) को अचानक अलवर यूआईटी सचिव के कार्यालय पहुंच गए. हालांकि सचिव कार्यालय में नहीं मिले, लेकिन किरोड़ी मीणा ने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और कई अहम सवाल पूछे. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के कुछ नेता भी अतिक्रमण में शामिल हैं.

किरोड़ी लाल मीणा ने अधिकारियों से जानकारी ली कि अलवर में भूमाफिया किस प्रकार सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बैठा है, विकास के हालात क्या हैं और अतिक्रमण के मामलों को दबाया क्यों जाता है? इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि बड़े बिल्डरों के अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? इसके अलावा, उन्होंने अपनी ओर से भेजी गई शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली.

'दबाव के कारण कार्रवाई नहीं'
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "पिछली बार जब मैं अलवर आया था, तो लोगों ने शिकायत की थी कि भूमाफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन के अधिकारी दबाव में होने के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं. अधिकारियों से बातचीत में यह बात सामने आई कि वे बेबस हैं. हालांकि, एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, लेकिन अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है. सभी मामलों में समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए. इस मुद्दे पर सरकार के स्तर पर भी बातचीत की जाएगी."

'मेरी पार्टी के कुछ छुटभैया नेता अतिक्रमण में शामिल'
मंत्री ने एक दिन पहले अलवर यूआईटी द्वारा केसरपुर क्षेत्र में करीब 25 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वागत किया. उन्होंने कहा, "मुझे जानकारी मिली थी कि मेरी पार्टी के कुछ छुटभैया नेता भी अतिक्रमण में शामिल हैं, लेकिन चाहे किसी भी पार्टी का नेता हो, गलत काम करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए."

बिल्डर के खिलाफ की थी शिकायत
इसके अलावा, किरोड़ी मीणा ने एक बड़े बिल्डर के खिलाफ भी शिकायत की थी. उन्होंने कहा, "मुख्य सचिव को शिकायत भेजी थी और चाहे कोई भी कितना बड़ा हो, गलत काम करने वालों से जवाब लिया जाएगा. नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अब बिल्डर माफिया से डरने की जरूरत नहीं है, मैं जनता के साथ खड़ा हूं." मंत्री मीणा ने अपने दौरे के बाद सिलीसेठ में होटलों का मुआयना भी किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें

'आप पानी के लिए जेल भेज देंगे, तानाशाही नहीं है ये?' राजस्थान सरकार पर भड़के प्रताप सिंह खाचरियावास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget