एक्सप्लोरर

'आप पानी के लिए जेल भेज देंगे, तानाशाही नहीं है ये?' राजस्थान सरकार पर भड़के प्रताप सिंह खाचरियावास

Pratap Singh Khachariyawas: राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बोरिंग को लेकर सरकार पर आरोप लगाए हैं.

Rajasthan Politics: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और गर्मियों में पानी की लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है. राजस्थान में पानी की कमी एक बड़ी समस्या है. पानी को लेकर राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने मौजूदा बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है.

प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाते हुए कहा, ''सरकार ने बोरिंग बंद कर दिया है. सरकार ने कह दिया है कि अब कोई बोरिंग करेगा क्योंकि उसको बोरिंग के लिए परमिशन लेनी पड़ेगी, बिना परमिशन के बोरिंग करने पर 6 महीने की सजा करने का कानून बीजेपी सरकार ला रही है. यह काला कानून किसी भी कीमत पर राजस्थान में लागू नहीं होने दिया जाएगा''. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ''आप पानी दे नहीं पा रहे हैं, बिजली दे नहीं पा रहे हैं और अब आप पानी के लिए जेल भेज देंगे, तानाशाही नहीं है ये?''. उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने बोरिंग से रोक हटाई क्योंकि पानी की जरूरत सबको पड़ती है और पानी सबको चाहिए इसलिए हमने सबको कहा था कि बोरिंग कर सकते हैं, जिसको जरूरत है वो बोरिंग करे.

उन्होंने आरोप कि भाजपा सरकार पूरे राजस्थान की जनता को परेशान करने के लिए पीने के पानी पर सरकारी नियंत्रण करना चाहती है.

सरकार ने कह दिया कि अब कोई बोरिंग करेगा तो उसको परमिशन लेनी पड़ेगी बिना परमिशन के बोरिंग करने पर 6 महीने की सजा करने का कानून भाजपा सरकार ला रही है यह काला कानून किसी भी कीमत… pic.twitter.com/pBag73J5lM

— Pratap Khachariyawas (@PSKhachariyawas) March 19, 2025

कांग्रेस नेता ने सरकार से कहा, ''यदि आपको लग रहा है कि पानी नीचे जा रहा तो आप प्रकृति और भगवान से बड़े हो गए हैं तो आप बीजेपी के लोग हो आप वाटर हार्वेस्टिंग करिए न ईमानदारी से. हमने वाटर हार्वेस्टिंग पॉलिसी लागू की और पूरे राजस्थान में लागू की और भूजल स्तर बढ़ा. आप भी जगह-जगह वाटर हार्वेस्टिंग कराओ भूजल स्तर ऊपर हो जाएगा. लेकिन आप ने इंस्पेक्टर राज चालू कर दिया है. अब आप बोरिंग कोई करेगा तो आप उसे जेल भेज दोगे, डराओगे. चोरी होगी, उसके बाद बोरिंग की परमीशन मिलेगी. ये कानून नहीं चलेगा, यदि सरकार पानी नहीं पीने देगी और पानी के लिए कानून लेकर आएगी, पानी अपने हाथ में ले लेगी तो ऐसा कानून चलने नहीं देंगे. टकराव विवाद तो होगा". उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी टकराव हो जाए ये कानून लागू नहीं होने देंगे. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में स्कूलों के बाहर अचानक धमकी पुलिस, 87 दुकानों पर एक साथ मारा छापा

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget