एक्सप्लोरर

Rajasthan: कर्नाटक के मवेशी व्यापारी की हत्या मामले में गोरक्षक समेत 5 गिरफ्तार, राजस्थान के बांसवाड़ा से पकड़े गए

Rajasthan News: 31 मार्च की रात सथानूर गांव में गो रक्षकों ने मवेशियों को ले जा रहे पाशा के वाहन को रोका था. गो रक्षकों ने पाशा पर आरोप लगाया कि वह मवेशियों को मारने के लिए अवैध रूप से ले रहा था.

Idrees Pasha Murder: कर्नाटक पुलिस ने बुधवार 5 अप्रैल को मांड्या जिले के एक मवेशी व्यापारी इदरीस पाशा की हत्या मामले में आरोपी गोरक्षक पुनीत केरेहल्ली और चार अन्य को गिरफ्तार किया है. गोरक्षक समूह पर आरोप है कि उसने पिछले सप्ताह रामनगर जिले में पशु तस्कर होने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. दरअसल, बीते 3 अप्रैल को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें केरेहल्ली एक कार में बैठकर अपना बचाव करते हुए दिख रहा था.

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रामनगर कार्तिक रेड्डी ने बताया, 'हमने मुख्य आरोपी पुनीत केरेहल्ली और चार अन्य को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया है.'

गुजरात-राजस्थान पुलिस ने की कर्नाटक पुलिस की मदद
एसपी रेड्डी ने कहा, 'गुजरात और राजस्थान दोनों की पुलिस टीमों ने हमारी मदद की. पांचों आरोपियों को लोकल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और हमें उनकी ट्रांजिट रिमांड के आदेश मिल गए हैं.'

क्या है मामला
एफआईआर के मुताबिक, 31 मार्च शुक्रवार की रात सथानूर गांव में गो रक्षकों ने मवेशियों को ले जा रहे पाशा के वाहन को रोका था. गो रक्षकों ने पाशा पर आरोप लगाया कि वह मवेशियों को मारने के लिए अवैध रूप से ले रहा था. हालांकि, पाशा ने कहा कि वह मवेशियों को एक स्थानीय बाजार से खरीदकर लाया था और उसके पास इसके दस्तावेज भी थे. आरोप है कि गो रक्षकों द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. बाद में उसका पीछा किया और उसके साथ मारपीट की और 2 लाख रुपये की मांग भी की. इस दौरान पाशा गंभीर रूप से घायल हो गया.

'उचित जांच के बाद न्याय सुनिश्चित होगा'
कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'पुनीत केरेहल्ली और उसके टीम को आखिरकार राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से पकड़ लिया गया. एसपी रामनगर और उनकी टीम को बधाई. उचित जांच के बाद न्याय सुनिश्चित होगा.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan Police: जोधपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत पकड़े गए 1771 अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget