एक्सप्लोरर

Jodhpur पहुंची हिंदू हुंकार रैली, संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए की ये मांग, धर्मांतरण पर दिया बड़ा बयान

Rajasthan के Jodhpur में वरिष्ठ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा, केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए, धर्मांतरण पर भी कठोर कानून बनाया जाए.

Jodhpur News: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के नेतृत्व में चल रही हिंदू हुंकार रैली (Hindu Hunkar rally) राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) पहुंची. इस रैली में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया. पाल गांव में एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में कई साधू-संत और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी और वरिष्ठ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार (Sangh Pracharak Indresh Kumar) ने भी सभा को संबोधित किया. इस रैली और सभा से संदेश दिया गया कि देश में जनसंख्या को नियंत्रित करना जरूरी है. इसको लेकर सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए.

जनसंख्या नियंत्रण कानून बने-संघ प्रचारक 
वरिष्ठ संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि, देश में सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या की है. इस पर नियंत्रण पाना अति आवश्यक है. नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जिसके बाद देश में जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है. धर्मांतरण के मुद्दे पर  उन्होंने कहा कि जोधपुरी ही नहीं पूरे देश में कई जगह धर्मांतरण की बात सामने आ रही है. ऐसे में धर्मांतरण पर भी कठोर कानून बनाया जाए जिससे देश में असंतोष का माहौल न पैदा हो. धर्मांतरण करना भगवान के साथ चीटिंग है. देश में असंतोष न फैलाएं. अदालत का जो फैसला है उसको स्वीकार करें, नहीं तो आपसी बातचीत से मामले को सुलझा सकते हैं. 

Rajya Sabha Election 2022: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं करेंगे RLP के विधायक, हनुमान बेनीवाल ने किया ये ऐलान

जयपुर में होगा समापत
इंद्रेश कुमार ने कहा, 1 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की इस रैली का समापन जयपुर में होगा. पूरा विश्व जानता है कि कैलाश मानसरोवर भारत का है लेकिन चीन अनाधिकृत तरीके से वहां पर कब्जा किए हुए हैं. उसको जल्द भारत को लौटा देना चाहिए. साथ ही पीओके के हिस्से को भारत को लौटा देना चाहिए. जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से कब्जा करने के लिए वहां आतंकवादियों को भेजा जा रहा है. इंद्रेश कुमार ने कहा कि, देश दुनिया में अभी एक बहस छिड़ी हुई है कि आखिर सच क्या है. हर कोई सच जानना चाहता है. मक्का मदीना का सच क्या है वेटिकन चर्च का सच क्या है 

सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या-अनिल चौधरी
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि, देश की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या है. इसको लेकर हम जागरूकता रैली निकाल रहे हैं. सरकार जल्द से जल्द इस पर कानून बनाए. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की सचिव शालिनी सहगल ने बताया कि, देश में महिलाओं का अनुपात 50% है तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कुछ कार्य करें. देश की सरकार भी इस ओर देखकर जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का फैसला करे.

Bundi Crime News: बूंदी में डोबरा महादेव मंदिर के पुजारी की हत्या कर चारभुजा नाथ की मूर्ति चुरा ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget