एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर-जैसलमेर रेलखंड पर यातायात फिर से शुरू, भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई थीं पटरियां

Rajasthan News: जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए. ऐसे में रेलवे की पटरियों के नीचे से मिट्टी निकलने से हवा में झूलती पटरियों को युद्ध स्तर पर काम करके तैयार किया गया.

Jodhpur-Jaisalmer Rail Section: जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए. ऐसे में रेलवे की पटरियों के नीचे से मिट्टी निकलने से हवा में झूलती पटरियों को युद्ध स्तर पर काम करके तैयार किया गया. उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर रेल खंड पर आज शुक्रवार सुबह से रेल यातायात सुचारू हो गया. 

करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने राहत का कार्य किया

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने शुक्रवार शाम लोहावट से लौटने के बाद बताया कि दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद लोहावट-फलौदी रेल मार्ग दुरुस्त करवा लिया गया है. जिसके तहत शुक्रवार सुबह इस ट्रैक पर मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जैसलमेर खंड के लोहावट से फलौदी के बीच पांच जगहों पर पटरी के नीचे मिट्टी बह गई थी जिससे रेल यातायात पूरी तरह से ठप रहा. उन्होंने बताया कि जल भराव, दलदल और कुछ जगहों पर संकड़े रास्तों के कारण पटरियों की पुर्नस्‍थापना का कार्य किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन राहत कार्य में जुटे करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने विभिन्न मशीनों के माध्यम से इस कार्य को निर्धारित समय अवधि से पूर्व पूरा कर लिया. 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे इस रेलमार्ग को सभी जगहों से दुरुस्त करवा लिया गया था और रेलवे ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा किया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इतनी बरसात कभी-कभार होती है. इसके बावजूद इस रेल खंड पर विशेष अभियान चला कर ट्रेक के बेस की मजबूती का कार्य करवाया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़े.

बुधवार रात से मोर्चा संभाले रही डीआरएम

उल्लेखनीय है कि लोहावट फलोदी रेलखंड बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार दोपहर बाद राहत कार्य शुरू कर दिए गए थे. खुद मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय बुधवार रात लोहावट पहुंची और प्रभावित रेलवे ट्रैक का जायजा लिया और ट्रैक के पूरी तरह दुरुस्त होने तक लोहावट में ही मोर्चा संभाले रही. उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता और अन्य इंजीनियर पूरे समय प्रभावित स्थलों पर ही डटे रहे.

ट्रेनों का संचालन शुरू

रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन दिनों से अवरुद्ध जोधपुर- जैसलमेर रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन शुक्रवार शाम से बहाल कर दिया है. इसके पश्चात सबसे पहली सवारी गाड़ी काठगोदाम से आकर जैसलमेर जाने वाली गाड़ी संख्या 15014 रानीखेत एक्सप्रेस को जोधपुर से रवाना किया गया.

इन गाड़ियों का पुनर्संचालन आज से

भारी जलभराव के कारण रद्द की गई गाड़ी संख्या 14810/ 14809 और 04826 जोधपुर- जैसलमेर- जोधपुर एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय अनुसार संचालित की जाएगी. जबकि रैक की अनुपलब्धता के कारण शनिवार को जैसलमेर से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 04825 रद्द रहेगी.

Jodhpur News: नदी में कूदे जिस शख्स को ढूंढने में SDRF ने झोंकी ताकत वह घर पर सोता हुआ मिला, जानें पूरा मामला

Rajasthan News: संसद में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी की हुई नोकझोंक पर सीएम गहलोत का निशाना, बताया अहंकारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget