एक्सप्लोरर

Jodhpur: गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाली तस्वीरें आईं सामने, सख्त कार्रवाई की मांग

Rajasthan Crime News: पीड़ित लड़की के पिता ने जोधपुर पुलिस से की शिकायत में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वायरल तस्वीरों में एक पिता द्वारा पुलिस को लिखी एक चिट्ठी भी शामिल है.

Rajasthan Crime News: भारतीय समाज में प्राचीन समय से ही गुरु-शिष्य का संबंध अटूट रहा है. गुरु-शिष्य का प्रेम माता-पिता की तरह ही निस्वार्थ होता है. गुरु ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा शिष्य सफलता के द्वार तक पहुंच पाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है. इस मामले में पीड़ित एक लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यूजर्स कर रहे तरह तरह के कमेंट 
सोशल मीडिया वायरल तथाकथित तस्वीरों में एक शिक्षक एक छात्रा को किस करता दिख रहा है. वो वहां मौजूद अन्य छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है. वायरल तस्वीरें नागौर जिले कुचामन सिटी की बताई जा रही है. छात्रा ने जो ड्रेस पहन रखी हैं उस पर बालाजी शिक्षण संस्थान आशापुरा कुचामन सिटी लिखा है. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. यूजर इन तस्वीरों को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं. ये तस्वीरें गुरु और शिष्य परंपरा के नाम पर कलंक है. 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल तस्वीरों में एक युवक और दो छात्राएं भी नजर आ रही हैं. इनमें से एक छात्रा और युवक लिपटकर kiss करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में युवक दूसरी छात्रा के बाहों में लिए नजर आ रहा है. एक तस्वीर में दो छात्राएं युवक के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं. तस्वीरों में युवक के कपड़े अलग-अलग रंग के हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ऐसी तस्वीर है जिसे कई बार अलग-अलग समय में खिंचवाई गई है. तस्वीरों में छात्रा किसी शिक्षण संस्थान की ड्रेस भी पहनी हुई है. यूजर्स ये भी लिख रहें कि सोशल मीडिया से ऐसी तस्वीरें हटा देनी चाहिए. 

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
वायरल तस्वीरों में एक पिता द्वारा पुलिस को लिखी एक चिट्ठी भी शामिल है. चिट्ठी बेटी का शोषण करने वाले हैवान के विरुद्ध शिकायत पत्र है. चिट्ठी में लिखा है -  मैं, बेनाम पुत्र बेनाम उम्र 40 साल जाति जिला नागौर राजस्थान का रहने वाला हूं. मेरी पुत्री बेनाम जो कि बालाजी कॉलेज कुचामन सिटी मे बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है. वहां, कार्यरत अध्यापक बजरंगलाल निठारवाल जाति जाट निवासी सरदारपुरा जो मेरी पुत्री के साथ गलत कार्य कर उसकी अश्लील फोटो खिंच लेता है. वह लंबे समय से बेटी को डरा धमकाकर शोषण कर रहा है. जब मेरी पुत्री ने मुझे बताया तो उसके अश्लील फोटो को पब्लिक डोमेन में डाल दिया. वायरल फोटो आवेदन के साथ सलग्न है. इस संबंध में कानूनी कार्यवाही करने पर मुलजिम मेरी बेटी मोनिका व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है. अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करें. 

यह भी पढ़ें: Video: जोधपुर में सड़क पर चलती बर्निंग बस देख लोगों के थम गए कदम, डिवाइडर नहीं होता तो...

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget