एक्सप्लोरर

Video: जोधपुर में सड़क पर चलती बर्निंग बस देख लोगों के थम गए कदम, डिवाइडर नहीं होता तो...

खड़ी बस में अचानक आग लगने के बाद हड़कंप मच गया. बस मालिक का आरोप है कि साजिश के तहत आग लगाई गई है. उन्होंने कहा कि बस रूट के विवाद में झगड़े की सूचना पहले पुलिस को दी जा चुकी थी.

Jodhpur News: खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. मामला जोधपुर शहर के निजी बस स्टॉप कालवी प्याऊ का है. आग लगने के बाद बस में धमाके भी हुए. बस स्टैंड पर खड़े मुसाफिर और राहगीरों के पांव थम गए. आग की लपटों में घिरी बस अपने आप सड़क पर चलने लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोकने की कोशिश की. बस के आगे पत्थर भी फेंके गए लेकिन लोगों की कोशिश नाकाम रही. आखिरकार आग की लपटों में घिरी बस डिवाइडर से टकराकर रुक गई.

सड़क पर बर्निंग बस का लाइव वीडियो

सड़क पर चलती बर्निंग बस का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है. खड़ी बस में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई. फायर बिग्रेड की गाड़ियों के आने तक बस कबाड़ बन चुकी थी. बस मालिक भवानी सिंह का कहना है कि घटना 11:00 बजे की है. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत बस में आग लगाई गई है. बस मालिक ने बताया कि बस रूट के मुद्दे पर कई बार झगड़े हो चुके हैं. पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. बस मालिक ने बताया कि जीवन भर की कमाई हुई पूंजी खत्म हो गई है. भवानी सिंह की बस जोधपुर से बिलाड़ा रूट पर चलती है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग की लपटों से बस में लगे कांच फूटने पर हल्के धमाके की आवाज आने लगी.

आग में घिरी बस धीरे-धीरे चलने लगी

आग का गोला बनी बस अचानक सड़क पर चलने लगी. बस में किसी यात्री के होने की आशंका जताई गई. गनीमत रही कि बस खाली थी. हो सकता है बस गियर में होगी. आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट से बस स्टार्ट हो गई और धीरे-धीरे सड़क पर चलने लगी. सड़क के दोनों और ट्रैफिक जाम हो गया. रातानाडा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. आग बुझने के बाद पुलिस ने  ट्रैफिक को खुलवाया. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. जलती हुई बस से धमाकों की आवाज आने पर दहशत फैल गई थी.  पुलिस ने पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. निजी बस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक आग लगने पर प्रशासन की लापरवाही भी हो सकती है.

Dholpur Crime: मंदिर के पुजारी की हत्या कर शव के कर दिए 4 टुकड़े! 10 साल पहले अपनाया था हिन्दू धर्म

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget